फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the district hospital, pickpockets picked the pockets of five patients including a woman

Bhiwani News: जिला अस्पताल में जेबकतरों ने काट ली महिला समेत पांच मरीजों की जेब

Mon, 28 Oct 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
In the district hospital, pickpockets picked the pockets of five patients including a woman
भिवानी के नागरिक अस्पताल ​में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों और ग्रुप डी व ग्रुप सी में चयनित
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले चार दिनों तक ग्रुप डी और ग्रुप सी में चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सैकड़ों अभ्यर्थियों के आने पर अस्पताल में जुटी भीड़ का फायदा जेबकतरे उठा रहे हैं। भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने दो दिन में एक महिला समेत पांच मरीजों की जेबों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में पिछले चार दिनों से ग्रुप डी और ग्रुप सी में चयनित अभ्यर्थियों की लाइन लग रही है। इस कारण अस्पताल में ओपीडी से लेकर पीएमओ और सीएमओ कार्यालय के बाहर तक भीड़ जमा हो रही है। इससे अस्पताल परिसर में मरीजों और अभ्यर्थियों की संख्या मिलाकर दोगुनी भीड़ हो गई। जेबकतरों ने इसका फायदा उठाया। अस्पताल में ग्रुप डी और ग्रुप सी में चयनित अभ्यर्थियों और मरीजों की भीड़ चिकित्सक कक्ष के बाहर तक लगी थी। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, उसी दौरान चोरों ने एक महिला समेत पांच मरीजों की जेबों पर हाथ साफ कर दिया। वह जेब से दो हजार से पांच हजार रुपये तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed