{"_id":"61eafa45c05a8666295330ee","slug":"in-the-district-86-percent-got-the-second-dose-and-62-percent-teenagers-got-the-first-dose-bhiwani-news-hsr622568754","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 86 फीसदी को दूसरी और 62 फीसदी किशोरों को लगी पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 86 फीसदी को दूसरी और 62 फीसदी किशोरों को लगी पहली डोज
विज्ञापन
14 फोटो नागरिक अस्पताल में कोरोना रोधी वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए 20 जनवरी तक जिले में 86 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। अब तक कुल 16 लाख एक हजार 139 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिले में 102 प्रतिशत हेल्थकेयर वर्कर्स व 113 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज लग चुकी है और 15 से 17 आयुवर्ग के 62 प्रतिशत बच्चों ने भी कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका लगवाया है। उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग को 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों के टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने बताया कि 20 जनवरी तक निर्धारित टीकाकरण लक्ष्य में हेल्थकेयर वर्कर्स को पहली डोज का 102 प्रतिशत, फ्रंट लाइन वर्कर्स को 113 प्रतिशत, 15 से 17 आयुवर्ग के 62 प्रतिशत को पहली डोज लग चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में 97 प्रतिशत, 45 से 60 आयु वर्ग में 95 प्रतिशत, 60 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग में 110 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवा लिया है।
इसी प्रकार पहली डोज का निर्धारित लक्ष्य कुल मिलाकर 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। वहीं दूसरी डोज की बात करें तो हेल्थकेयर वर्कर्स को 101 प्रतिशत व फ्रंटलाइन वर्कर्स को 101 प्रतिशत, 18 से 44 आयुवर्ग में 79 प्रतिशत, 45 से 60 आयु वर्ग में 87 प्रतिशत, 60 से ऊपर आयुवर्ग में 104 प्रतिशत लोगों ने डोज ले ली है। दूसरी डोज का निर्धारित लक्ष्य कुल मिलाकर 86 प्रतिशत हासिल किया जा चुका है।
विज्ञापन
-------
16,01,139 लोगों ले लगवाया ‘सुरक्षा का टीका’
जिले में कुल टीकाकरण की बात करें तो 20 जनवरी तक 16 लाख एक हजार 139 लोगों का टीकाकरण करा लिया है। इसमें 13 हजार 283 हेल्थकेयर वर्कर्स, 10 हजार 146 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। 15 से 17 आयुवर्ग के 37,201, 18 से 44 आयुवर्ग के 09, 54, 580, 45 से 60 आयुवर्ग के 03,27,001 और 60 साल से ऊपर आयुवर्ग के 02, 58, 928 लोगों ने टीकाकरण कराया है।
------
उपायुक्त ने दिए सिविल सर्जन और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश
उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने बताया कि टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के लिए सिविल सर्जन और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। दोनों विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करेंगे। शिक्षा विभाग की मांग के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमें भेजी जा रही हैं। उन्होंने जिले के लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एक-दूसरे के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हाथों को साबुन से अच्छी तरह से साफ करने और कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
------------------