फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the Civil Hospital, stretchers are being used to carry sheets and medicines instead of patients.

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में मरीजों के बजाय चद्दर और दवाइयां ढोने के लिए हो रहा स्ट्रेचर का इस्तेमाल

Sun, 16 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 16 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
In the Civil Hospital, stretchers are being used to carry sheets and medicines instead of patients.
स्ट्रेचर पर रखीं दवाइयां।
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए व्हील चेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था की थी लेकिन अस्पताल में इन सुविधाओं का सही उपयोग नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मी स्ट्रेचर का प्रयोग चद्दर और दवाइयां ढोने के लिए कर रहे हैं। प्रतिदिन स्ट्रेचर में लॉन्ड्री से चद्दर लोड कर वार्डों तक पहुंचाते हुए देखे जाते हैं। इसी तरह दवा भंडारण से मेडिकल कॉलेज में स्थित दवा वितरण केंद्र तक दवाइयां पहुंचाने के लिए भी स्ट्रेचरों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि अस्पताल में दवाइयां ढोने के लिए ट्राली की व्यवस्था नहीं है इसलिए मजबूरीवश स्ट्रेचर का उपयोग करना पड़ता है। एक स्ट्रेचर दवा वितरण केंद्र के अंदर खड़ा रहता है वहीं लॉन्ड्री में भी ट्राॅली की जगह स्ट्रेचर का उपयोग किया जाता है। आपात विभाग और वार्डों के बाहर व्हील चेयर और स्ट्रेचर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



मरीजों को समय से व्हील चेयर और स्ट्रेचर मिल रहे हैं। वार्डों में भी स्ट्रेचर की व्यवस्था है। कोई स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की सुविधा के लिए प्रयोग होने वाले संसाधनों का गलत तरीके से प्रयोग करता मिला तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसा ना करें। – डॉ. राज दिसोदिया, प्रभारी नागरिक अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed