फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the budget, women and nursing college got gift for the daughters of the district

बजट में जिले की बेटियों के लिए महिला और नर्सिंग कॉलेज की मिली सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
In the budget, women and nursing college got gift for the daughters of the district
भिवानी। महिला दिवस पर आया हरियाणा बजट भिवानी की बेटियों के लिए सौगात लाया। बजट में भिवानी के लिए महिला कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज की घोषणा की गई है। महिला कॉलेज लोहारू क्षेत्र के गांव कुड़ल में बनेगा।
विज्ञापन

दर्जनभर से अधिक गांवों की बेटियों को अब नजदीक ही शिक्षा मिलेगी और उन्हें कॉलेज की दूरी के कारण पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। साथ ही एएनएम, जीएनएम करने वाली छात्राओं को भी स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए अन्य जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

बीएससी और एमएससी नर्सिंग की हो सकेगी पढ़ाई
भिवानी में फिलहाल नर्सिंग स्कूल है, जहां एएनएम और जीएनएम के कोर्स हो रहे है। अब यहां नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की है। यानी छात्राएं अब बीएससी नर्सिंग व एमएससी नर्सिंग की भी पढ़ाई कर सकेंगी। स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए अब छात्राओं को दूसरे जिलों में दौड़ नहीं लगानी होगी। हालांकि अभी कुछ निजी कॉलेजों में स्नातक की पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कॉलेज कुड़ल
गांव कुड़ल में लंबे समय से ग्रामीण महिला कॉलेज की मांग कर रहे थे और इसके लिए मुख्यमंत्री से भी ग्रामीणों ने गुहार लगाई थी। तोशाम रैली के दौरान भी मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीणों ने मांग रखी थी और मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। कुड़ल गांव में महिला कॉलेज बनने से आसपास के दर्जनभर से अधिक गांवों की बेटियों को अब उच्च शिक्षा हासिल करने में आसानी होगी।
इंटीग्रेटिड एक्वा पार्क सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
गरवा गांव में 24 एकड़ 4 कनाल 6 मरला में इंटीग्रेटिड एक्वा पार्क सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। यह मछली पालन केंद्र है, जहां मछली पालन के साथ पालन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस पर करीब 35 करोड़ की लागत आएगी। इसमें कोल्ड स्टोरेज, ग्रो आउट पौंड, सीड वेयर पौंड बनेंगे। इसमें अनेक लैब भी रहेंगी।
हवाई पट्टी का विस्तार
भिवानी के गांव चांग में बनी हवाई पट्टी की लंबाई फिलहाल 3000 मीटर है। बजट में इसे 5000 मीटर तक बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। इसका मतलब साफ है कि अब यहां हवाई सेवाएं भी बढ़ाने की तैयारी हो गई है।
विकास को मिलेगी गति
सीएम के मनोहर बजट से प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिलेगी। भिवानी में मोटे अनाज पर अनुसंधान एवं उत्पादन में सुधारीकरण के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है। इंटीग्रेटिड एक्वा पार्क सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, प्रत्येक जिले में हैफेड द्वारा हर जिले में गुड इकाइयां स्थापित करने, नर्सिंग कॉलेज खोलने, हवाई पट्टी का विस्तारीकरण करने और जिले में महिला कॉलेज खोलने का प्रावधान करके जनहितैषी होने का सबूत दिया है।

- घनश्याम सर्राफ, विधायक।
खुशहाली का बजट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसान, गरीब व आमजन की खुशहाली का बजट पेश किया है। बजट में किसानों के हित के लिए कृषि क्षेत्र के साथ पशुपालन और मछलीपालन के बजट पर भारी बढोतरी की है। घोषित बजट में मुख्यमंत्री ने भिवानी जिले को विशेष सौगात दी है। जिले के गांव गोकलपुरा में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का अनाज अनुसंधान केंद्र रीजनल सेंटर की स्थापना का बजट में प्रावधान किया गया है। बजट में जल संरक्षण के लिए सूक्ष्म सिंचाई पर जोर दिया गया है। प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया है, ताकि जहरमुक्त खेती हो सके।
-जेपी दलाल, कृषि एवं पशुपालन मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed