फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In seven years, CM made many announcements for the district, some were fulfilled and some were waiting for the budget

सात साल में सीएम ने जिले के लिए कीं कई घोषणाएं, कुछ हुईं पूरी तो कुछ को बजट का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
In seven years, CM made many announcements for the district, some were fulfilled and some were waiting for the budget
नागरिक अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज । संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। सीएम मनोहर लाल ने पिछले साल साल के दौरान भिवानी के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें से कुछ तो पूरी हो गई हैं या उनका काम प्रगति पर है। वहीं कुछ को बजट का इंतजार है।
इन परियोजनाओं में सबसे अहम शहर के छह ऐतिहासिक जोहड़ भी शामिल हैं, जिनके सुंदरीकरण का काम आज भी अधर में लटका हुआ है। वहीं तीन साल पहले सीएम ने शहरी दायरे के वार्डों में गलियों के निर्माण के लिए करीब 15 करोड़ के बजट की घोषणा की थी। इनमें से अब तक सिर्फ ढाई करोड़ का बजट ही अधिकारियों के समक्ष पहुंचा हैं, जिसकी वजह से अधिकतर शहरी गलियों का निर्माण भी लटक गया है। सीएम घोषणा की बदौलत कैरू में महिला कॉलेज का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के चार पीएचसी को भी नया भवन मिला है। वहीं, मेडिकल कॉलेज का काम प्रगति पर है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भिवानी में कई बार अधिकारिक दौरा हुआ, जिसमें कई रैलियां भी हुईं। इनमें मुख्यमंत्री ने मंच से जिले के विकास और कई अहम परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने की घोषणा की। शहर के छह ऐतिहासिक जोहड़ों के सुंदरीकरण के लिए 2018-19 के लिए सीएम ने 11 करोड़ के बजट की घोषणा की थी। जोहड़ों के सुंदरीकरण का काम भी शुरू हुआ। मगर अभी भी साढ़े पांच करोड़ का बजट अटका हुआ है, जिसके इंतजार में अधिकारी हैं तो धरातल पर जोहड़ों के सुंदरीकरण का काम अधर में लटका है। इसी बजट सत्र में सीएम ने दो बार भिवानी में घोषणाएं की थीं। जिसमें शहर की गलियों के निर्माण के लिए पहली बार दस करोड़ और दूसरी बार पांच करोड़ के बजट की घोषणा हुई। गली निर्माण के लिए सीएम घोषणा में सिर्फ ढाई करोड़ का बजट ही नप अधिकारियों को मिला, इसके बाद कोई बजट नहीं आया। जिसकी वजह से शहर की करीब 80 से अधिक गलियों का निर्माण अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये परियोजनाएं चढ़ीं सिरे
सीएम घोषणा में शामिल कैरू का महिला कॉलेज का निर्माण करीब 16 करोड़ के बजट से पूरा हो गया। इसी तरह तोशाम पीएचसी, कैरू पीएचसी, झुप्पाकलां पीएचसी को भी करोड़ों के बजट से नया भवन मिला। बीएंडआर विभाग ने निर्धारित अवधि में ही इन परियोजनाओं पर काम पूरा करा दिया। वहीं कुछ कार्य कोविड 19 की वजह से बीच में देरी से हुआ था।
30 करोड़ के बजट से कच्चे रास्तों पर भी बन रही नई सड़क
सीएम घोषणा में शामिल जिले में 13 से अधिक कच्चे रास्तों पर नई सड़कों का निर्माण काम चल रहा है। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 30 करोड़ का बजट खर्च आएगा। ये वे मार्ग हैं, जहां कई वर्षों से लोग कच्चे रास्तों पर ही सफर करते थे, अब वहां पक्की सड़कें बन रही हैं, जिसके बाद लोगों का आवागमन भी सुगम होगा। (संवाद)

सीएम घोषणा के कार्यों की नियमित की जाती है समीक्षा
सीएम घोषणाओं पर जिले में काम चल रहा है। कार्यों की प्रगति रिपोर्ट संबंधित विभागों के अधिकारियों से मांगी जा रही है। किसी भी परियोजना के कार्य में कोई अड़चन है तो उसे तुरंत दूर कराया जाएगा। बैठक में भी सीएम घोषणा के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।
-राहुल नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed