फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In Rangoli, Manisha got first place, Sanju got second place and Jyoti got third place.

Bhiwani News: रंगोली में मनीषा ने प्रथम, संजू ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

Wed, 20 Mar 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
In Rangoli, Manisha got first place, Sanju got second place and Jyoti got third place.
अति​थि को पौधा भेंट करते महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य। 
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय के स्वपोषित विभाग में बुधवार को होली मिलन समारोह हुआ। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने बेस्ट आउट आफ वेस्ट, कॉलाज मेकिंग, कुकिंग विद आउट फायर, सांस्कृतिक परिधान, पोस्टर मेकिंग, गेम्स स्टाॅल, रंगोली, मेहंदी व इटिंग स्टॉल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। समारोह में निर्णायक की भूमिका सोनल शेखावत, पूनम गर्ग एवं ज्योति वधवा ने निभाई। मंच संचालन डाॅ. हरिकेश पंघाल ने किया। इस दौरान रंगोली में मनीषा ने प्रथम, संजू ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता, महासचिव पवन बुवानीवाला, उनकी धर्मपत्नी मधु बुवानीवाला, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ, ट्रस्टी विजय किशन अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी विदिशा अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय गोयल ने शिरकत की। समारोह की संयोजक स्वपोषित विभाग की डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग रही। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल एवं संयोजक डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग ने कहा कि होली का पावन पर्व हम सबको एक सूत्र में पिरोता है। विद्यार्थियों को भी अपनी संस्कृति व परंपरा को करीब से जानने के लिए इस तरह के आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग ले।
विज्ञापन

एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि होली रंगों का ही नहीं, बल्कि भाईचारे एवं आपसी सौहार्द का पर्व माना जाता है। ट्रस्ट के महासचिव डॉ.पवन बुवानीवाला ने कहा कि होली पर्व में सर्व धर्म के लोग मिलकर रंगोत्सव का आनंद उठाते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ ने कहा कि होली के पर्व पर इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से अवगत कराते है। ट्रस्टी विजय किशन अग्रवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह विभिन्न रंगों का प्रतीक है। कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने फूलों के संग होली मनाई। कार्यक्रमों में आनंद गर्ग, रितेश गोयल, डॉ. विष्णुकांत, डॉ. सतबीर सिंह, रिंकू पंघाल, सौरभ, डॉ. पंकज दीक्षित, तनु, डॉ. पूनम तलवार, कीर्ति सनेजा, दीपिका, अक्षु, तुलसी प्रिया का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
कुकिंग विद आउट फायर में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की रीतू व मिनाक्षी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय व केएम शिक्षण महाविद्यालय की छात्रा रूपा अत्री और प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में केएम शिक्षण महाविद्यालय की छात्रा दीक्षा व छात्र अभिषेक ने प्रथम, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा कल्पना ने द्वितीय व आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में वैश्य महाविद्यालय की छात्रा खुशी जांगड़ा ने प्रथम, आदर्श महिला महाविद्यालय की सिमरन ने द्वितीय व राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की विनीता ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की स्नेह ने प्रथम, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा लवीना ने द्वितीय व केएम शिक्षण महाविद्यालय की छात्रा अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कल्चरल ड्रेसअप में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की निकिता ने प्रथम, वैश्य महाविद्यालय की छात्रा कल्पना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इटिंग स्टाॅल में आदर्श महिला महाविद्यालय की प्रिया व मोहिनी ने प्रथम, वैश्य महाविद्यालय की पूजा और श्रुति ने द्वितीय व साक्षी तायल और छात्र कर्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गेम स्टॉल प्रतियोगिता में वैश्य महाविद्यालय के छात्र अंकित और रूपेश ने प्रथम, नमन एवं केशव ने द्वितीय, व अमन और आदर्श ने तृतीय स्थान हासिल किया। कोलाॅज प्रतियोगिता में राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की निकिता ने प्रथम, केएम शिक्षक महाविद्यालय के अभिषेक ने द्वितीय व आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed