फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In Pataudi, the servants of liquor contractors attacked the father and son by entering the house, angry villagers jammed

पटौदी में शराब ठेकेदारों के कारिंदों ने घर में घुस बाप-बेटे पर किया हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
In Pataudi, the servants of liquor contractors attacked the father and son by entering the house, angry villagers jammed
तोशाम। गांव पटौदी में बीती रात कथित शराब ठेकेदारों के कारिंदों ने घर में घुसकर बाप-बेटे पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कारिंदे बाप-बेटे को जान से मारने के लिए आए थे। गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार सुबह तोशाम-बहल मार्ग पर बैठ गए और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उधर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की पुष्टि की है। घटना की जानकारी के बाद सिवानी से डीएसपी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, इस बीच नायब तहसीलदार अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण गांव से ठेका हटाने और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी किए जाने की मांग पर अड़े रहे इस दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बीती रात गांव पटौदी में हुए झगड़े में पटौदी निवासी सतबीर व बेटा मनीष घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। मौके से क्षतिग्रस्त हालात में एक स्विफ्ट गाड़ी खड़ी हुई मिली। गाड़ी की पिछली सीट पर छह कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर घटना से गुस्साए ग्रामीण सुबह साढ़े आठ बजे एकत्रित होकर गांव के बस स्टैंड पर पहुंच गए और तोशाम-बहल मार्ग पर बैठ गए। ग्रामीणों ने मार्ग को रोककर नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाएं भी काफी तादाद में सड़क मार्ग पर बैठ गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेकेदारों के कारिंदे घर में सोए हुए परिवार पर हमला कर जान से मारना चाहते थे। शोर-शराबे की आवाज सुनकर ग्रामीणों द्वारा परिवार की जान को बचा लिया गया। जाम पर बैठे लोगों की मांग है कि गांव से शराब का ठेका हटाया जाए और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। जाम लगाए जाने की सूचना के बाद सिवानी के डीएसपी मनोज कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा कहा गया कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। बावजूद इसके ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और मार्ग को अवरूद्ध किए हुए हैं। एईटीओ शमशेर सिंह व एक्साइज इंस्पेक्टर अमरजीत भी मौके पर मौजूद थे। इस संबंध में थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि घटना में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है, झगड़े में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed