{"_id":"68a3889cc78e0d89d40843e7","slug":"in-manishas-viscera-report-pesticide-was-found-in-her-body-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138398-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मनीषा के विसरा रिपोर्ट में शरीर में मिला कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मनीषा के विसरा रिपोर्ट में शरीर में मिला कीटनाशक
Tue, 19 Aug 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा की मौत कीटनाशक से हुई थी। सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से विसरा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार मनीषा की मौत कीटनाशक की वजह से हुई। मनीषा के शरीर में कीटनाशक के अंश मिले हैं। इधर, धरना कमेटी ने पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
चिकित्सकों से हुई बातचीत और रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बताया कि अब तक चार बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हो पाई है। इसमें पहला मनीषा की विसरा रिपोर्ट में कीटनाशक के अंश मिले हैं, दूसरा उसके शरीर पर कोई सीमन नहीं मिला है, जिससे दुष्कर्म की कोई बात सामने नहीं आई है। तीसरा यह है कि मनीषा के चेहरे पर कोई भी एसिड या केमिकल नहीं मिला है। एसपी ने यह भी कहा कि मनीषा की मौत के बाद ही उसके शरीर के अंग गायब हुए हैं, जिसे जंगली जानवरों द्वारा नोंचकर खाए गए हैं। मनीषा के सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग भी मैच हो गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस कर रही अभी विस्तृत जांच, नहीं कोई निष्कर्ष
भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार का कहना है कि मनीषा की मौत मामले में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। अभी इस मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है। पुलिस ने लैब से मिली विसरा जांच रिपोर्ट परिजनों को भी दी है। परिजनों ने कुछ सवाल भी उठाए हैं। इस मामले में परिजनों को पूरी तरह संतुष्ट किया जाएगा। पुलिस की जांच अभी बंद नहीं हुई है। पुलिस इस मामले की हर पहलु से जांचकर तह तक जाने में लगी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस ने 10 एफएसएल सैंपल लैब में भेजे थे
मनीषा की मौत मामले में भिवानी पुलिस दो बार शव का पोस्टमार्टम करा चुकी है। पहला पोस्टमार्टम 13 अगस्त को भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से हुआ था। 15 अगस्त को दूसरा पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से हुआ था। पुलिस ने 10 सैंपल एफएसएल जांच के लिए लैब भेजे थे। लैब से इसकी रिपोर्ट अब पुलिस के पास आ चुकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं कमेटी, सीबीआई जांच की उठाई मांग
मनीषा की मौत मामले में धरना गठित कमेटी के सदस्य व भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि मनीषा की एफएसएल रिपोर्ट की जांच के लिए पीजीआई में चिकित्सकों का पैनल बनाया गया था। इस मामले में अभी लैब से एक जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। परिजन इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अभी इस मामले में 25 सदस्यीय कमेटी की बैठक होगी। प्रशासन या पुलिस ने मनीषा की एफएसएल जांच को लेकर कोई बात नहीं हुई है। अभी पुलिस को कई सवालों का जवाब देना है। परिजनों और कमेटी की मांग है कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। मनीषा के शव के दाह संस्कार को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं है।