फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In an attempt to kill JJP leader, two miscreants opened fire on the detective staff, both overpowered

Bhiwani News: जेजेपी नेता की हत्या की फिराक में दो बदमाशों ने डिटेक्टिव स्टाफ पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, दोनों काबू

Thu, 20 Jul 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
In an attempt to kill JJP leader, two miscreants opened fire on the detective staff, both overpowered
भिवानी: नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती आरोपी अजय व मौजूद पुलिसकर्मी । 
भिवानी। जिले में एक जेजेपी नेता की हत्या की साजिश को अंजाम देने की फिराक में दो बदमाशों की लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ से वीरवार सुबह करीब पांच बजे गांव देवसर से दिनोद मार्ग पर मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस को देखकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। टीम ने दोनों को काबू किया। उनके पास से पांच पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल दोनों घायल बदमाशों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




गांव देवसर से दिनोद की तरफ जाने वाले मार्ग पर वीरवार सुबह लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर जेजेपी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद मनोज यादव की हत्या की साजिश को अंजाम देने की फिराक में जा रहे थे कि इसी दौरान टीम ने नाकाबंदी कर उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देख कर गांव दिनोद निवासी बदमाश अजय व उसके साथी मंजीत ने पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ ने भी बचाव में फायरिंग की और इस दौरान बदमाश गांव दिनोद निवासी अजय (22) के पैर में घुटने के पास गोली लगी। जबकि उसके साथी मंजीत उर्फ हैप्पी (19) को बाइक से गिरने की वजह से हाथ में चोट लगी। पुलिस आरोपियों से इलाज के बाद गहन पूछताछ कर उनके मंसूबों का पता लगाएगी। सदर थाना एसएचओ रमेशचंद्र ने बताया कि अजय पर पहले भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज है और मंजीत पर लड़ाई झगड़ा और चोरी के दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो माह के दौरान पुलिस और बदमाशों में हो चुकीं चार मुठभेड़
भिवानी में करीब दो माह के अंतराल में ही पुलिस और बदमाशों की चार मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिसमें पुलिस की टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर बदमाशों को काबू किया है। हाल ही में खानक पहाड़ में भागते समय पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ा था, जबकि ढाणा बाईपास पर भी दो बदमाशों को रंगदारी मांगने के मामले में सैंडी गैंग के सरगना व उसके साथी को पुलिस मुठभेड़ में काबू किया गया था। सैंडी के पैर में भी गोली लगी थी, जबकि एक अन्य मुठभेड़ में भी पुलिस ने एक बदमाश को काबू किया था, वह भागते समय बाइक फिसलने से चोटिल भी हुआ था।

मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी पिछले 15 सालों से सक्रिय हूं। गांव में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पंचायत में भी मैंने गलत के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसी के नतीजतन आरोपियों ने कई दिनों पहले रेकी शुरू कर दी थी। वे उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। मुझे आज पता चला कि ये मेरी हत्या करने की फिराक में भी थे। इनका मकसद इलाके में सनसनी और अपना खौफ फैलाना है, ऐसे गतिविधियों के खिलाफ मैं हमेशा डटकर खड़ा रहा हूं।
- मनोज यादव, जिला अध्यक्ष, पंचायती राज प्रकोष्ठ, जननायक जनता पार्टी।



फायरिंग करने और अवैध हथियार से हत्या की साजिश को अंजाम देने जा रहे दो बदमाश पुलिस टीम ने काबू किए हैं, दोनों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके खिलाफ सदर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उपचार के बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।


-रमेशचंद्र एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।



परिजनों ने लगाए फर्जी मुठभेड़ के आरोप, 15 जुलाई को उठाए थे, छह दिन बाद मारी पैर में गोली
गांव दिनोद निवासी अजय की मां संतोष व अन्य परिजनों ने लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। संतोष व अन्य परिजनों का आरोप था कि अजय डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौटा था। 15 जुलाई को उसे घर से लोहारू डिटेक्टिव पुलिस उठाकर ले गई थी। उस पर वाहन चाेरी का झूठा आरोप लगाया गया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जगह भी गुहार लगाई कि अजय को छोड़ दें। लेकिन पकड़ने के छह दिन बाद पुलिस ने अजय के पैर में गोली मार दी। इस घटना के बाद भी उन्हें अजय से नहीं मिलने दिया गया। वे न्याय चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed