फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In an attempt to defeat Dushyant Chautala, Congress itself lost: Naina Chautala

दुष्यंत चौटाला को हराने के चक्कर में कांग्रेस खुद हार गई : नैना चौटाला

Tue, 24 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
In an attempt to defeat Dushyant Chautala, Congress itself lost: Naina Chautala
जेजेपी नेत्री नैना चौटाला के साथ महिलाएं।
भिवानी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हराने की कोशिश में कांग्रेस खुद हार गई। किसान आंदोलन के बहाने कांग्रेस ने दुष्यंत का विरोध किया, लेकिन इसका लाभ भाजपा को मिल गया। कांग्रेस ने भाजपा की जीत का रास्ता खुद तैयार कर दिया। जजपा की महिला नेता एवं पूर्व विधायक नैना चौटाला ने ये बातें मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव धनाना में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। जजपा की महिला नेता नैना चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए नैना चौटाला ने माना कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जजपा को भारी विरोध झेलना पड़ा। मैंने खुद यह विरोध महसूस किया है।
विज्ञापन

नैना चौटाला ने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में 70 सीटें जीतने का भ्रम था। इसी भ्रम में कांग्रेस ने ऐसी रणनीति बनाई, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिला और कांग्रेस खुद नुकसान में चली गई। नैना चौटाला ने हरियाणा सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और प्रदेश में हर दिन अपराध बढ़ रहे हैं, न महिलाएं सुरक्षित हैं, न व्यापारी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला भ्याना, जिला प्रधान जितेन्द्र शर्मा, राजबीर तालू, अजमेर मुंढाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता फिर से जजपा के साथ जुड़ने लगी
नैना चौटाला ने कहा कि अब लोग समझ रहे हैं कि दुष्यंत चौटाला का विरोध करना गलत था। जनता अब फिर से जजपा के साथ जुड़ने लगी है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी अब एक बार फिर नए जोश के साथ खड़ी हो रही है। 15 जून से 15 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed