फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In a month and a half, 10,505 drivers were fined, most for not wearing helmets.

Bhiwani News: डेढ़ माह में 10,505 वाहन चालकों के काटे चालान, हेलमेट न पहनने के सबसे ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
In a month and a half, 10,505 drivers were fined, most for not wearing helmets.
शहर के बीटीएम चौक पर बाइक के कागजात जांचते पुलिस कर्मी।
भिवानी। जिले में एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच पुलिस ने मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 10,505 वाहन चालकों के चालान किए। हेलमेट का प्रयोग न करने वाले चालकों के खिलाफ सबसे अधिक कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिला पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों पर विशेष फोकस रखा गया। हेलमेट न पहनने वाले 7,024 चालकों के चालान किए गए। दोपहिया वाहन पर चालक के अलावा दो अन्य व्यक्तियों को बैठाकर ट्रिपल राइडिंग करने के मामले में 566 चालान किए गए।
विज्ञापन

मॉडिफाइड सायलेंसर लगाकर तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और 40 चालान काटे गए। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का प्रयोग न करने वाले 334 वाहन चालकों के चालान किए गए। नो पार्किंग स्थानों पर वाहन खड़ा करने वाले 1,750 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 771 चालकों के विरुद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 20 चालकों और वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले 68 चालकों के भी चालान किए गए। पुलिस द्वारा मोटर वाहन नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed