फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In 19 colonies of Linepar, a population of 60 thousand yearned for water, people raised slogans

भिवानी: लाइनपार की 19 कॉलोनियों में 60 हजार की आबादी पानी को तरसी, लोगों ने की नारेबाजी

Mon, 20 Feb 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Feb 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
In 19 colonies of Linepar, a population of 60 thousand yearned for water, people raised slogans
पानी की समस्या को लेकर नारेेबाजी करते स्थानीय नागरिक।
भिवानी। पेयजल संकट से घिरे लाइनपार क्षेत्र के लोगों ने रेल अंडरपास महापंचायत के आह्वान पर रविवार को दिनोद रोड तोशाम बाईपास पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कॉलोनी के लोग डाबर कॉलोनी जलघर पर भी पहुंचे, जहां पर रोष प्रदर्शन कर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की मांग की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में पानी सप्लाई नियमित रूप देने, एक नया जलघर बनाने, जूई नहर एवं डाबर वाटर टैंकों की सफाई करवाने, दिनोद रोड नहरी पुलिया का नव निर्माण करवाने की मांग की।
विज्ञापन

रेल अंडर पास महापंचायत के प्रधान अशोक यादव ने प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन एवं सरकार को चेताया कि लाइन पार क्षेत्र के चार वार्डों में 19 कालोनियां है, जिनमें करीब 60 हजार की आबादी है। जो पिछले लंबे समय से पेयजल को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध न होने के चलते क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन में इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महापंचायत स्थानीय निवासियों को साथ लेकर बाईपास रोड पर धरना-प्रदर्शन कर रोड जाम करने का काम करेगी। महापंचायत महासचिव एवं वार्ड नंबर-19 के पार्षद शिवकुमार गोठवाल ने कहा कि इस क्षेत्र को पानी सप्लाई के लिए एक और वाटर सप्लाई बूस्टर बनाया जाए, तभी हर घर को जल मिल सकेगा। जिसके लिए कई बार अधिकारियों एवं विधायक से मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन

महापंचायत के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी रोहताश वर्मा ने कहा कि डाबर वाटर टैंकों में चार फुट गाद जमा हो रहा है। गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है, जोकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने वाटर टैंकों की सफाई करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नहर पार करने के लिए दिनोद रोड पुलिया जो नहर निर्माण के समय वर्ष 1968 में बनवाई गई थी, जो कि जर्जर हाल में तथा यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसीलिए सात मीटर चौड़ा पुल बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलदीप सिंह तंवर, अशोक कौशिक, रमेश वर्मा, उमाशंकर सांगवान, सुरेश कुमार शर्मा, संदीप कुमार यादव, सुमेर सिंह जांगड़ा, राकेश कुमार एडवोकेट, नवल किशोर शर्मा, प्रेम वर्मा, राजेश यादव, मनीष बंसल, ओमप्रकाश लीलू, भोलू जोगी, प्रवीण जांगड़ा, अनिल कुमार यादव, मुकेश अत्रि, कामरेड, निर्मला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed