फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Improve the power distribution system soon

Bhiwani News: जल्द सुधारें बिजली वितरण प्रणाली

Mon, 14 Jul 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Improve the power distribution system soon
लोहारू में बिजली निगम के अधिकारियों को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी और सदस्य। 
लोहारू। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को बिजली निगम के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित नलकूप कनेक्शन, जले ट्रांसफार्मर, तार और बिजली के क्षतिग्रस्त खंभों को जल्द बदलकर वितरण प्रणाली में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लाॅक प्रधान रवींद्र कस्वां की अध्यक्षता में यह शिष्टमंडल बिजली कार्यालय में पहुंचा। जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने बताया कि बिजली निगम ने संतोषजनक जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोहारू क्षेत्र में नलकूप कनेक्शन के लिए 117 आवेदन किए गए हैं, जिनमें से 110 नलकूपों पर बिजली कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं जबकि सात कनेक्शन लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने जले ट्रांसफार्मर और तार न बदलने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बरसात में करंट लगने का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने जेई सुरेश, विकास, फोरमैन सज्जन को भी ज्ञापन भेजा।
जिला प्रधान मेवा ने बताया कि आगामी 18 जुलाई को ढिगावा के बिजलीघर में पंचायत होगी। इसमें बिजली निगम के अधिकारियों से इन समस्याओं के समाधान की जानकारी ली जाएगी।

भाकियू के प्रदेश सचिव आजाद सिंह भूंगला, ब्लॉक संयोजक राम सिंह शेखावत, हवा सिंह बलोदा, सुमेर सिंह, सूरत सिंह, नरेंद्र, धर्मपाल, सुमेर सिंह, जय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed