फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   illigal construction, nagar parishad team, parking place

बागड़ी मार्केट के समीप पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से चल रहा था दुकानों का निर्माण, नप टीम ने रुकवाया

Fri, 02 Oct 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
illigal construction, nagar parishad team, parking place
हांसी गेट स्थित एक मार्केट में बन रही दुकान का काम रूकवाते हुए नगर परिषद अधिकारी। संवाद न्यूज एज? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हांसी गेट से नया बाजार मार्ग बागड़ी मार्केट के समीप पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से चल रहे दुकानों के निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए वीरवार शाम को नगर परिषद की टीम पहुंची। नगर परिषद के बीआई का कार्यभार संभाल रहे जेई नरेश हुड्डा व सफाई निरीक्षक संजय कुमार ने मौके पर मालिक से चल रही दुकानों के निर्माण के नक्शा व अन्य कागजात संबंधी जानकारी जुटाई। लेकिन नप अधिकारियों को यहां बनाई जा रही करीब छह दुकानों के नक्शा संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखाए गए। इस पर नगर परिषद ने दुकानों का अवैध रूप से निर्माण कराने के संबंध में नोटिस जारी किया और मौके पर काम कर रहे मजदूरों को भी वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त और सीएम विंडो में उत्तम नगर कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि हांसी रोड से नया बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग पर बागड़ी मार्केट के साथ ही सरकारी स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जा कर पहले से निर्माण की गई मार्केट की पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण काम चल रहा है। मुकेश का आरोप था कि निर्माण करने वालों ने बिना नक्शा पास कराए और पहले बनी दुकानों के आगे पार्किंग के लिए छोड़ी जगहों पर करीब छह दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। सरकारी स्कूल की भूमि पर भी अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस शिकायत पर वीरवार को नगर परिषद के बीआई और जेई नरेश हुड्डा व सफाई निरीक्षक संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण काम रुकवाया। मौके पर टीम को कोई भी नक्शा व दस्तावेज नहीं दिखाया गया। इस पर नगर परिषद की टीम ने मौके पर काम कर रहे मजदूरों को वहां से खदेड़ा और काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

वर्जन-
नगर परिषद के समक्ष मुकेश कुमार की शिकायत मिली थी। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर चल रहे निर्माण को रुकवा दिया है। इस निर्माण के नक्शा व भूमि से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं, तब तक यहां पर कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। दस्तावेजों के अवलोकन के उपरांत अगर निर्माण गलत है तो फिर इस संबंध में नगर परिषद आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश हुड्डा, बीआई एवं जेई नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed