{"_id":"5e1628208ebc3e8801067c38","slug":"illigal-arms-two-arrested-police-bhiwani-news-rtk53632732","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को किया काबू
विज्ञापन
सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर हुडा सेंट्रल पार्क के समीप से एक गाड़ी के अंदर दो युवकों को अवैध हथियार के साथ दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल व एक डोगा बंदूक भी बरामद की है।
सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हुडा सेंट्रल पार्क के सामने छापेमारी कर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस टीम को देखकर कंडेक्टर साइड की खिड़की खोकर एक आरोपी युवक भाग निकला, जबकि चालक को पुलिस टीम ने काबू किया। पुलिस पूछताछ में स्कॉर्पियो गाड़ी चालक की पहचान गांव तालू निवासी संदीप के रूप में हुई। पुलिस ने फरार होने वाले युवक के संबंध में जानकारी जुटाई तो भगने वाले युवक की पहचान जींद निवासी अनिल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के अंदर संदीप की तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल के अंदर तीन कारतूस भी मिले। गाड़ी की सीट के नीचे एक डोगा बंदूक भी थी। जिसमें दो कारतूस बरामद हुए। गाड़ी के अंदर ही गांव रावलधी निवासी टेकचंद बताया। पुलिस ने उसके पास भी पुलिस को एक पिस्तौल मिली। जिसे उसने लाइसेंसी बताया, लेकिन मौके पर उसके पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने पिस्तौल के अंदर तीन जिंदा कारतूस भी मिले। वहीं पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी सहित तीनों हथियारों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। वहीं फरार हुए आरोपी की तलाश भी की जा रही है। डोगा बंदूक फरार हुए आरोपी युवक की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इन तीनों के हथियार के साथ संदिग्ध हालत में घूमने की वजह और हथियारों के संबंध में पड़ताल में जुटी है।