फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Illegal cuts in the walls of the district court premises will be closed, entry will be possible only through gate number one and two.

Bhiwani News: जिला न्यायालय परिसर में दीवारों के अवैध कट बंद, गेट नंबर एक और दो से ही कर सकेंगे प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts in the walls of the district court premises will be closed, entry will be possible only through gate number one and two.
जिला न्यायालय के गेट नंबर दो की तरफ अ​धिवक्ता चैंबर्स परिसर की बाहरी दीवार पर बंद किए गए कट।
भिवानी। फायरिंग की घटनाओं के बाद तहसील कार्यालय के उपरांत अब जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर्स की ओर दीवारों में बनाए गए अवैध कटों को बंद कर दिया गया है। अब आमजन और अधिवक्ताओं का प्रवेश केवल जिला न्यायालय के गेट नंबर एक और दो से ही होगा, जहां मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले पांच माह के दौरान जिला न्यायालय में दो बार फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हुआ। हाई कोर्ट के जज के निरीक्षण के बाद लघु सचिवालय के एलआईसी रोड की ओर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अधिवक्ता चैंबर्स की तरफ वाहन पार्किंग क्षेत्र से दीवारों में बनाए गए अवैध रास्तों और कटों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब जिला न्यायालय परिसर में कामकाज के लिए आने वाले लोगों को निर्धारित गेटों से ही प्रवेश करना होगा। दोनों गेटों पर मेटल डिटेक्टर से जांच की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वाहन पार्किंग से अधिवक्ता चैंबर्स के अंदर जाने वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से हर आने-जाने वाले की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के ये प्रबंध पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिवक्ता चैंबर्स परिसर की तरफ की बाहरी दीवार में बनाए गए छोटे रास्ते और कटों को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। अब जिला न्यायालय का गेट नंबर एक और गेट नंबर दो से ही सभी आम लोगों का प्रवेश सुनिश्चित रहेगा। अधिवक्ता भी इन्हीं रास्तों से कोर्ट के अंदर दाखिल होंगे। पुलिस की भी यहां चेकिंग अब नियमित की गई है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर कदम है। -एडवोकेट संदीप तंवर अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed