फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If you prepare without any external interference, if you take the exam stress-free, you will be successful.

Bhiwani News: बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के करें तैयारी तनावमुक्त हो परीक्षा दें तो मिलेगी कामयाबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
If you prepare without any external interference, if you take the exam stress-free, you will be successful.
शहर में ​स्थित हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य द्वार। 
भिवानी। इसी माह के अंत में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा। यह समय विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में परीक्षा तिथि के अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षा में बहुत कम समय बाकी है। इस समय विद्यार्थियों को बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के तैयारी करनी चाहिए। परीक्षा चाहे स्कूल, बोर्ड की या कोई प्रतियोगिता परीक्षा की हो।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने व सटीक परीक्षा तैयारी के लिए गांव पालुवास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत विज्ञान अध्यापक संदीप वधवा व दांग खुर्द के राजकीय स्कूल में कार्यरत हेडमास्टर सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों की तैयारी के लिए सुझाव दिए हैं। ये सुझाव विद्यार्थियों की तैयारी के लिए फायदेमंद साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अगर तनाव में या किसी प्रेशर में परीक्षा दोगे तो कभी भी कामयाबी नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा से पहले किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी नहीं लेनी चाहिए। बल्कि पूरा साल जो पढ़ाई की है। परीक्षा से पूर्व केवल उसको दोहराना चाहिए। अभ्यास से ही किसी भी परीक्षा में आसानी से सफलता पाई जा सकती है। अगर विद्यार्थियों ने कक्षा में ध्यानपूर्वक पढ़ाई की है तो परीक्षा में निश्चित ही सफलता अवश्य मिलेगी। परीक्षा बिना किसी भय के सोच समझकर, प्रश्नों को पढ़कर देनी चाहिए। सर्वप्रथम पेपर को ध्यानपूर्वक पढ़ें, थोड़ा-सा चिंतन करें और फिर अगर उनका उत्तर लिखोगे तो निश्चित ही सही जवाब लिखने में कामयाब भी होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाओं के नजदीक आते ही विद्यार्थियों पर मानसिक तनाव आ जाता है। परीक्षा के समय विद्यार्थियों को कई तरह के दबाव का सामना करना पड़ता है। परीक्षा की तैयारी से लेकर उसके परिणाम तक की चिंता विद्यार्थियों को मानसिक तनाव की और ले जाती है। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़े गए सिलेबस का जमकर अभ्यास करना चाहिए। इससे उन्हें सफलता मिलना तय है।


- संदीप वधवा, विज्ञान अध्यापक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पालुवास






तनाव मुक्त होकर करें परीक्षाओं की तैयारियां



विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तनाव नहीं लेना चाहिए। सभी विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर पूरी एकाग्रता से तैयारी करें। ज्ञान लेने के उद्देश्य से परीक्षाओं की तैयारी करें। अगर ज्ञान लेने के उद्देश्य से परीक्षा की तैयारी करेंगे तो तनाव भी नहीं होगा और परीक्षा में अच्छे अंक भी हासिल होंगे। विद्यार्थी एकांत में होकर पढ़ाई करें। इससे पढ़ाई बाधित नहीं होगी।







-
सुंदर सिंह, पीजीटी अंग्रेजी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निंगाना कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed