फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If there is an error in the question paper, the second question paper will be given to the student by filling the proforma

खास खबर: प्रश्न पत्र में मिली त्रुटि तो प्रोफॉर्मा भर विद्यार्थी को दिया जाएगा दूसरा प्रश्न पत्र

Mon, 20 Feb 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
If there is an error in the question paper, the second question paper will be given to the student by filling the proforma
 शिक्षा बोर्ड में पत्रकारों से बातचीत करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न पत्र के प्रकाशन में कोई त्रुटियां आती हैं तो उसकी जगह नया प्रश्न पत्र देने से पहले विद्यार्थी का प्रोफॉर्मा भरा जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को अलग से प्रोफॉर्मा प्रदान किया जाएगा। इसको भरने के बाद ही वे विद्यार्थी को नया प्रश्न पत्र दे सकेंगे। पहले सामान्य प्रश्न पत्र होने की वजह से अगर प्रश्न पत्र के प्रकाशन में कोई गड़बड़ होती थी तो बिना जानकारी भरे ही विद्यार्थी को नया प्रश्न पत्र दे दिया जाता था मगर अब उसकी जानकारी भरने के बाद ही नया प्रश्न पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश में सीनियर सेकेंडरी के सबसे अधिक हिसार जिला के 19280 परीक्षार्थी, जबकि सबसे कम पंचकूला के 3670 परीक्षा देंगे। वहीं सेकेंडरी में सबसे अधिक हिसार के 22646 परीक्षार्थी, जबकि सबसे कम 5738 पंचकूला के परीक्षार्थी हैं। प्रदेश में वर्ष 2023 में कुल 632978 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें से नियमित के 559738 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें नियमित सेकेंडरी कक्षा के 296329 परीक्षार्थी व सीनियर सेकेंडरी के 263409 परीक्षार्थी शामिल हैं। जबकि हरियाणा मुक्त विद्यालय के 73240 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। मुक्त विद्यालय सेकेंडरी परीक्षा में 39946 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिसमें 24172 छात्र व 15774 छात्राएं हैं। मुक्त विद्यालय सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मेें 33294 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। इसमें 21725 छात्र व 11569 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

तीन वर्ष के परीक्षार्थियों की जानकारी
वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में 668589 ने परीक्षा दी, जिसमें से 368498 लड़के व 300091 लड़कियां थीं। इनमें सेकेंडरी के 378452 परीक्षार्थी रहे, जिनमें से 42072 मुक्त विद्यालय के रहे। वहीं सीनियर सेकेंडरी के 290137 परीक्षार्थी थे, जिनमें से मुक्त विद्यालय के 38752 रहे। जबकि वर्ष 2021 में 667234 परीक्षार्थी थे, जिनमें से 372984 लड़के व 294250 लड़कियां रही। इसमें सेकेंडरी के 334424 व सीनियर सेकेंडरी के 237037 रहे। जबकि मुक्त विद्यालय में सेकेंडरी के 55749 व सीनियर सेकेंडरी के 40024 परीक्षार्थी रहे। वहीं वर्ष 2020 में कुल 741460 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से मुक्त विद्यालय सेकेंडरी के 89423 रहे, जिनमें से 33628 लड़कियां थीं। जबकि मुक्त सीनियर सेकेंडरी में 58551 विद्यार्थी थे, जिनमें से 18147 लड़कियां रहीं। वहीं नियमित सेकेंडरी में 361329 परीक्षार्थी थे, जिनमें से 161116 लड़कियां रहीं। जबकि नियमित सीनियर सेकेंडरी में 232157 परीक्षार्थी रहे, जिनमें से 104431 लड़कियां रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की सूची:
जिला विद्यार्थी
अंबाला 9274
भिवानी 16528
चरखी दादरी 7306
फरीदाबाद 16343
फतेहाबाद 9995
गुरुग्राम 12905
हिसार 19280
झज्जर 9803
जींद 16602
कैथल 13316
करनाल 13842
कुरुक्षेत्र 9537
महेंद्रगढ़ 9251
नूंह 9630
पलवल 13824
पंचकूला 3670
पानीपत 12947
रेवाड़ी 9666
रोहतक 11164
सिरसा 11621
सोनीपत 17097
यमुनानगर 9808
कक्षा 10वीं के परीक्षार्थियों की सूची:
जिला विद्यार्थी
अंबाला 10430
भिवानी 16616
चरखी दादरी 6784
फरीदाबाद 21374
फतेहाबाद 11720
गुरुग्राम 15595
हिसार 22646
झज्जर 9880
जींद 17245
कैथल 14386
करनाल 15391
कुरुक्षेत्र 10615
महेंद्रगढ़ 9255
नूंह 14647
पलवल 16088
पंचकूला 4738
पानीपत 15057
रेवाड़ी 9241
रोहतक 11211
सिरसा 14985
सोनीपत 16676
यमुनानगर 11749
प्रवेश पत्र पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनकी पालना करना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट ए-4 साइज पेपर पर फोटो के साथ लिया जाना अनिवार्य है। रंगीन प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने उपरांत विद्यार्थी अपने विवरण, फोटो व हस्ताक्षर की भली-भांति जांच लें। परीक्षा समाप्ति उपरांत फोटो व हस्ताक्षर इत्यादि संबंधी त्रुटि ठीक नहीं की जाएगी।
- डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed