फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If the solution is not found by 10, we will protest

10 तक समाधान नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन : कृष्ण सिंह परमार

Tue, 06 Aug 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 Aug 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the solution is not found by 10, we will protest
भिवानी। जीतूवाला ओवरब्रिज निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने के लिए क्षेत्रवासियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने की अध्यक्षता रामशरण ठेकेदार ने की। इस मौके पर धरने को समर्थन करने श्रीदक्ष प्रजापति सभा दुर्गा काॅलोनी के प्रधान अनिल उर्फ लीला, किसान वेदपाल तंवर उर्फ कालू राजपूत प्रधान चारा मंडी, मनीष बंसल प्रभारी मोदी विचार मंच पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर ठाकुर कृष्ण सिंह परमार ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ तो रोष-प्रदर्शन कर जुलूस निकाला जाएगा। जो लाइनपार क्षेत्र शुरू होकर विवेकानंद चौक, साईं मार्केट, एमसी कॉलोनी चौक, सेंट्रल रोड होते हुए वापस धरना स्थल पर संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में तीनों संगठन संयुक्त रोष प्रदर्शन मार्च में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों के लिए प्रशासन से बातचीत की आवश्यक हुई तो बलजीत सिंह गिल, ठाकुर कृष्ण सिंह परमार, रामशरण ठेकेदार, ओमपाल चौहान व रामसिंह वैद्य की कमेटी बनाई गई है। इसके लिए रोहतास वर्मा का कमेटी का पदेन सचिव बनाया गया। इस मौके पर अनिल कुमार पार्षद प्रतिनिधि, नौरंग शेखावत, रोशनलाल ठेकेदार, रमेश शेखावत, रामशरण ठेकेदार, अशोक यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। इन लोगों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed