फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If ration is not taken for six months or electricity bill is more than Rs 24,000, then the family will be removed from the BPL list.

Bhiwani News: छह माह तक राशन न लिया या बिजली बिल 24 हजार से अधिक तो बीपीएल सूची से बाहर होगा परिवार

Thu, 13 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 13 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
If ration is not taken for six months or electricity bill is more than Rs 24,000, then the family will be removed from the BPL list.
सरल केंद्र का मुख्य द्वार।
भिवानी। अब छह माह तक गरीब परिवार यदि डिपो से राशन नहीं लेते हैं या उनका सालाना बिजली बिल 24,000 रुपये से अधिक हो जाता है तो वे बीपीएल सूची से बाहर कर दिए जाएंगे। इसके अलावा परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद यदि परिवार की आय शून्य हो जाती है तो उन्हें एक माह के भीतर अपना परिवार पहचान पत्र अपडेट करना होगा अन्यथा मुख्यालय द्वारा परिवार की आय 1,80,000 से तीन लाख रुपये तक स्वत: दर्ज कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नई हिदायतों के कारण अकेले भिवानी जिले में एक माह में 10,388 बीपीएल परिवार सूची से बाहर हो गए हैं। हिसार में सबसे अधिक 13,469 और दूसरे नंबर पर सिरसा में 10,825 बीपीएल परिवार सूची से बाहर हुए हैं। इन परिवारों के सदस्य अब मानव सूचना एवं संसाधन विभाग कार्यालय के चक्कर लगाने पर मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

मानव सूचना एवं संसाधन मुख्यालय ने हाल ही में परिवारों का डाटा अपडेट किया है। जिन परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड अक्तूबर में सूची में शामिल थे उनमें नवंबर में हजारों परिवारों की छंटनी कर दी गई। नई हिदायतों के अनुसार छह माह तक राशन न लेने वाले, सालाना बिजली बिल 24,000 से अधिक वाले, शहरी क्षेत्र में 100 वर्गगज और ग्रामीण क्षेत्र में 200 वर्गगज से अधिक संपत्ति वाले परिवार सूची से बाहर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को भी लगा बीपीएल परिवारों ने राशन का चूना
भिवानी जिले में 10,388 बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं। इनमें 37,678 सदस्य शामिल थे। हर माह राशन डिपो पर पांच किलो गेहूं मुहैया कराया जाता है। इस हिसाब से इन परिवारों ने मात्र एक माह में 1,883 क्विंटल अनाज का चूना सरकार को लगाया। प्रदेश भर में भी हजारों परिवार सूची से बाहर होने के कारण सरकार के भारी अनाज आवंटन पर असर पड़ा।


जिलेवार बीपीएल राशन कार्ड की कटौती का विवरण
जिले का नाम अक्तूबर नवंबर
काटे गए कार्ड
अंबाला
1,73,909
1,68,986
4,923
भिवानी
2,14,880
2,04,492
10,388
चरखी दादरी
82,466
76,630
5,836
फरीदाबाद
2,71,168
2,64,520
6,648
फतेहाबाद
1,65,696
1,68,805
6,891
गुरुग्राम
1,27,269
1,22,792
4,477
हिसार
3,08,455
2,94,988
13,469
झज्जर
1,38,436
1,32,026
6,410
जींद
2,38,033
2,29,833
8,200
कैथल
1,95,738
1,87,733
8,005
करनाल
2,65,986
2,57,609
8,377
कुरुक्षेत्र
1,62,796
1,56,851
5,945
महेंद्रगढ़
1,53,604
1,45,624
7,980
मेवात
2,34,308
2,30,431
3,877
पलवल
2,07,967
2,04,236
3,731
पंचकूला
72,231
70,824
1,407
पानीपत
2,13,456
2,08,106
5,350
रेवाड़ी
1,37,479
1,31,877
2,602
रोहतक
1,56,440
1,51,352
5,088
सिरसा
2,35,672
2,24,847
10,825
सोनीपत
2,19,442
2,13,247
6,195
यमुनानगर
2,26,383
2,20,961
5,422


मानव सूचना एवं संसाधन विभाग ने बीपीएल परिवारों की जानकारी अपडेट की है। अक्तूबर से नवंबर तक निर्धारित शर्तों को पूरा न करने वाले कई परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड काटे गए हैं। यह प्रक्रिया मुख्यालय से ही की गई है। अगर किसी परिवार को परिवार पहचान पत्र में दर्ज जानकारी को लेकर आपत्ति है तो उसका समाधान कराया जाएगा। नई हिदायतें जारी होने के बाद भी बीपीएल परिवारों की छंटनी जारी है। - साजिद, जिला प्रबंधक, मानव सूचना एवं संसाधन विभाग, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed