फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Idol immersion done with the cheers of Ganpati Bappa Morya

Bhiwani News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ किया प्रतिमा विसर्जन

Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Idol immersion done with the cheers of Ganpati Bappa Morya
भजन गाकर  श्रीगणेश का विसर्जन करने जाते श्रद्धालु। 
भिवानी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर चूहड़ सिंह की बाजारी पुराना पटवार खाना क्षेत्र में एक सप्ताह तक भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर उनकी प्रतिमा का विसर्जन गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासी बैंड-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए डाबर कॉलोनी स्थित नहर पर पहुंचे तथा प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी अनुराग ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार महर्षि वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी से महाभारत कथा श्रीगणेश को लगातार 10 दिनों तक सुनाई थी। वेदव्यास ने जब 10 दिनों बाद आंखें खोली तो पाया कि 10 दिन लगातार लिखने के बाद गणेश के शरीर का तापमान बहुत बढ़ गया था। इसके बाद वेदव्यास तत्काल श्रीगणेश को पास के सरोवर में ले गए तथा उन्हें ठंडा करने के लिए जल में डूबो दिया। यही कारण है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन गणेश जी की स्थापना कर चतुर्दशी को उनको शीतल किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणपति सुखकर्ता व दुखहर्ता हैं। इसी भावना के साथ उन्हें उनके भक्तजन घर में धूमधाम से लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों का विश्वास होता है कि जब गणपति घर से विदाई लेते हैं तो घर के सारे दुख और संकट हर कर अपने साथ ले जाते हैं। इस अवसर पर मा.जयप्रकाश, आदेश कुमार, सुभाष, अनुराग, हरिप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed