फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Identify unsafe borewells and tubewells and seal them securely: DC

असुरक्षित बोरवेल और ट्यूबवेल चिह्नित कर सुरक्षित तरीके से करें सील : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Identify unsafe borewells and tubewells and seal them securely: DC
साहिल गुप्ता
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने मानसून के मद्देनजर जिले में खुले, लावारिस, अधूरे और असुरक्षित बोरवेल व ट्यूबवेल को चिह्नित कर उन्हें सुरक्षित तरीके से सील करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों से अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सर्वे कर ऐसे बोरवेलों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने तथा तीन दिन के भीतर अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि खुले या असुरक्षित बोरवेल आमजन, विशेषकर बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। ऐसे में सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में अनुपयोगी, अधूरे अथवा खुले बोरवेल और ट्यूबवेल की पहचान कर उन्हें सुरक्षित तरीके से सील करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी खुले बोरवेल को असुरक्षित न छोड़ा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और इस दौरान खुले व असुरक्षित बोरवेल दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। इसी को देखते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यकारी अभियंताओं, नगर निकायों, पंचायत राज संस्थाओं तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में जिले में मिले खुले एवं अनुपयोगी बोरवेलों की संख्या, सुरक्षित किए गए बोरवेलों का विवरण तथा यदि कोई मामला लंबित है तो उसके कारण और संभावित पूर्णता तिथि का उल्लेख करना होगा।डीसी ने कहा कि इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता और गंभीरता से लिया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी या आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार मानते हुए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed