{"_id":"6830b36873a82a097f07b0df","slug":"identify-service-deprived-people-and-help-them-connect-with-legal-services-cjm-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-134473-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा-वंचित लोगों की पहचान कर उन्हें विधिक सेवाओं से जोड़ने में मदद करें : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा-वंचित लोगों की पहचान कर उन्हें विधिक सेवाओं से जोड़ने में मदद करें : सीजेएम
Fri, 23 May 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 23 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
एडीआर सेंटर में आयोजित बैठक को संबोधित करते सीजेएम पवन कुमार।
भिवानी। सीजेएम पवन कुमार की अध्यक्षता में साथी अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एडीआर सेंटर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में आधार के लिए सर्वेक्षण और ट्रैकिंग एवं समग्र समावेशन तक पहुंच विषय पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सेवा-वंचित लोगों की पहचान कर उन्हें विधिक सेवाओं से जोड़ने में मदद करें।
इस जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक आधार कार्ड और सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और सेवा वंचित बच्चे जो 18 साल से कम के हैं, उनकी पहचान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि साथी अभियान हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की एक अनूठी पहल है। जिसका लक्ष्य समाज के हाशिए पर रह रहे वर्गों जैसे निराश्रित, वृद्ध, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग और प्रवासी मजदूरों को विधिक और सामाजिक सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आधार जैसी अनिवार्य पहचान प्रणाली तक इन वर्गों की पहुंच न होने के कारण वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते, जिसे दूर करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन
पैनल अधिवक्ता अनुराधा खनगवाल ने उपस्थित जनों को आधार के लिए सर्वेक्षण और ट्रैकिंग एवं समग्र समावेशन तक पहुंच विषय पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिवक्ताओं, अधिकार मित्रों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करें। अतिरिक्त जिला उपायुक्त मुनीश नागपाल व जिला आरआईसीटी के प्रभारी संजय कामरा ने आधार कार्ड की उपयोगिता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।