{"_id":"65ca5fb76ce8a257630965d3","slug":"hurt-by-not-getting-work-bengali-youth-hanged-himself-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-113053-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: काम न मिलने से आहत बंगाली युवक ने लगाया था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: काम न मिलने से आहत बंगाली युवक ने लगाया था फंदा
Mon, 12 Feb 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। मृतक मामले में कार्यवाई करते पुलिस अधिकारी।भिवानी। मृतक मामले में कार्यवाई करते पुलिस
भिवानी। काम नहीं मिलने से आहत बंगाली युवक ने किराये के मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। वहीं सोमवार को शहर थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक युवक की मां के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
मूल रूप से बंगाल के मालदा जिला गांव खुशिया निवासी विशु (18) कृष्णा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। विशु विवाह शादियों में कैटरिंग का काम करता था। पिछले कुछ अर्से से काम नहीं मिलने की वजह से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक विशु की मां ने बताया कि भिवानी में करीब छह साल पहले अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ वह यहां आई थी। वह घरों के अंदर झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। उसका बड़ा लड़का विशु काफी दिनों से काम नहीं मिलने की वजह से परेशान रहता था। रविवार दोपहर को जब वह काम से घर लौटी तो उसका बेटा अंदर फंदे से लटक रहा था। वहीं शहर थाना पुलिस के तहत आने वाली दिनोद गेट पुलिस चौकी से जांच अधिकारी ने सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया ने बताया कि मृतक युवक की मां के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।