फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Humid and scorching in the morning; strong winds brought a cool breeze in the afternoon.

Bhiwani News: सुबह उमस और तपिश, दोपहर बाद तेज हवा ने घोली ठंडक

Tue, 14 Jul 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Humid and scorching in the morning; strong winds brought a cool breeze in the afternoon.
भिवानी में सोमवार शाम को आसमान में छाए बादल।
भिवानी। शहर में कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से सोमवार दोपहर बाद लोगों को राहत मिली। दिनभर की तपिश और उमस के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए। लगभग 20 मिनट तक चली तेज हवाओं ने वातावरण की उमस को सोख लिया। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। हवा की रफ्तार थमने और नमी अधिक होने से उमस का स्तर बढ़ गया था। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने में कतरा रहे थे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा था। कूलर और एसी भी इस उमस भरी गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहे थे।
विज्ञापन

मौसम में अचानक बदलाव
दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में पश्चिम-दक्षिण दिशा से घने काले बादल उमड़ने लगे। करीब 20 मिनट तक धूलभरी और तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। इन तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां झूम उठीं। सड़कों पर उड़ती धूल के बीच राहगीरों ने पेड़ों और शेड्स के नीचे शरण ली। तेज हवाओं के कारण शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए यह आंधी-हवा किसी वरदान से कम नहीं थी। तेज हवाओं के चलने से हवा में मौजूद उमस कम हुई। तापमान में अचानक 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई
इस मौसम परिवर्तन से भिवानी के आम नागरिकों और किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। उमस भरी गर्मी के कारण लोग डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी रोग जैसी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे थे। इस ठंडी हवा के झोंके ने लोगों को बड़ी राहत दी है। कृषि विशेषज्ञ मुरारीलाल का कहना है कि यदि आगामी 24 से 48 घंटों में भिवानी और ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश होती है तो यह बाजरा, कपास और ग्वार जैसी खरीफ की फसलों के लिए अमृत समान होगी। उमस के कारण फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ने का खतरा था, जो तापमान गिरने से टल सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, हिसार, गोरखपुर, पूर्णिया, मिजोरम तक बनी हुई है। यह हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है। हरियाणा राज्य में 15 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने और बीच-बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तरी जिलों में बीच-बीच में हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा वातावरण में नमी में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed