{"_id":"6afb530c3250ff23eb096622","slug":"huge-crowds-gathered-at-jui-canal-ghat-and-triveni-johri-for-the-chhath-festival-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160119-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छठ महापर्व पर जूई नहर घाट और त्रिवेणी जोहड़ी पर उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छठ महापर्व पर जूई नहर घाट और त्रिवेणी जोहड़ी पर उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
त्रिवेणी जोहड़ी पर पूजा करतीं महिलाएं।
भिवानी। छठ महापर्व पर तोशाम रोड स्थित जूई नहर घाट और बैंक कॉलोनी की त्रिवेणी जोहड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ पूर्वांचल परिवारों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चार दिवसीय महापर्व का समापन किया।
पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की परंपराओं के अनुसार सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दोनों घाटों पर धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल रहा।
महोत्सव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, भाजपा नेत्री सोनिया अत्री, नगर परिषद चेयरमैन भवानी प्रताप, हर्षदीप डूडेजा, भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज और कांग्रेस नेता अशोक बवानीवाला ने शिरकत की। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक मनी त्रिपाठी और सर्वजीत पटेल ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष छठ पूजा महोत्सव आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य प्राचीन धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है।
विज्ञापन
छठ महापर्व सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक
अभिषेक मनी त्रिपाठी और सर्वजीत पटेल ने बताया कि छठ पूजा पूर्वांचल समाज का प्रमुख आस्था का पर्व है। इसमें परिवार और समाज के लोग एक साथ पूजा-अर्चना करते हैं। यह पर्व धार्मिक परंपराओं के साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और पारिवारिक संस्कारों को भी मजबूत करता है। महोत्सव के माध्यम से भिवानी में रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश दिया।