Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET to feature carbon-copy OMR sheets; application fee increased by Rs 200

Bhiwani News: एचटेट में मिलेगी कार्बन युक्त ओएमआर शीट, आवेदन शुल्क 200 रुपये बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
HTET to feature carbon-copy OMR sheets; application fee increased by Rs 200
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 में इस बार अभ्यर्थियों को कार्बन युक्त ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट मिलेगी। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद अभ्यर्थी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ घर ले जा सकेंगे। इस बदलाव के चलते बोर्ड ने प्रत्येक लेवल के ऑनलाइन आवेदन शुल्क में 200 रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 27 नवंबर तक बढ़े हुए शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 26 दिसंबर (शनिवार) को शाम की पाली में लेवल-3 की परीक्षा दोपहर तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। वहीं 27 दिसंबर (रविवार) को सुबह की पाली में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी दिन शाम की पाली में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को एक लेवल के लिए 1200 रुपये, दो लेवल के लिए 2000 रुपये और तीनों लेवल के लिए 2600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एचटेट-2025 में यह शुल्क क्रमश: 1000, 1800 और 2400 रुपये था। इस तरह प्रत्येक श्रेणी में आवेदन शुल्क 200 रुपये बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक लेवल का शुल्क 700 रुपये, दो लेवल का 1100 रुपये और तीनों लेवल का 1400 रुपये निर्धारित किया गया है। पिछली परीक्षा में इन श्रेणियों के लिए शुल्क क्रमश: 500, 900 और 1200 रुपये था। इस बार इन अभ्यर्थियों को भी प्रत्येक आवेदन श्रेणी में 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि कार्बन युक्त ओएमआर शीट के साथ उसकी कार्बन कॉपी भी होगी जिसे अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद अपने साथ घर ले जा सकेंगे। इससे उत्तर कुंजी जारी होने से पहले ही अभ्यर्थी अपने हल किए गए प्रश्नों का मिलान कर सकेंगे और किसी तरह का संशय दूर कर सकेंगे। इससे परीक्षा की पारदर्शिता भी बढ़ेगी। हालांकि, 20 प्रश्न खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित करने का नियम पहले की तरह लागू रहेगा।

दो दिन तक मिलेगी ऑनलाइन आवेदनों में संशोधन की मोहलत
अभ्यर्थी 28 और 29 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, फोटोयुक्त पहचान प्रमाणपत्र, आधार नंबर और विषय के चयन (लेवल-2 व लेवल-3) में संशोधन कर सकेंगे। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद संशोधन का कोई अवसर नहीं मिलेगा। आवेदन के बाद लेवल, जाति वर्ग, गृह राज्य और शारीरिक रूप से दिव्यांग श्रेणी के विकल्प में बदलाव या शुद्धि की अनुमति नहीं होगी। ई-मेल, पत्र या अन्य माध्यमों से भेजे गए अनुरोधों पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

एक पंजीकरण से अन्य लेवल के लिए भी कर सकेंगे आवेदन
यदि कोई अभ्यर्थी एक पंजीकरण के बाद अन्य लेवल की परीक्षा भी देना चाहता है तो उसे उसी पंजीकरण के तहत दूसरे लेवल के लिए आवेदन करना होगा। एक ही लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करने पर अभ्यर्थी की पात्रता रद्द कर दी जाएगी।



एचटेट-2026 के लिए बोर्ड की ओर से कार्बन युक्त ओएमआर शीट की व्यवस्था की गई है। इसी के चलते पिछले वर्ष की तुलना में आवेदन शुल्क में 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह व्यवस्था परीक्षा में पारदर्शिता लाने और पिछली परीक्षाओं में हुई चूकों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।-दीपक बाबूलाल करवा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed