फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET result not released even after two months

Bhiwani News: एचटेट का रिजल्ट दो माह बाद भी जारी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
HTET result not released even after two months
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का परिणाम दो माह बीत जाने के बाद भी जारी नहीं हुआ है। बोर्ड अधिकारी पहले परीक्षार्थियों की बॉयोमीट्रिक जांच में व्यस्त रहे और अब एचटेट कराने वाली कंपनियों का सिक्योरिटी ऑडिट करवा रहे हैं। जबकि बोर्ड चेयरमैन ने 12 अक्तूबर तक परीक्षा परिणाम घोषित करने का दावा किया था।
विज्ञापन


बोर्ड ने यह स्पष्ट किया कि जिन परीक्षार्थियों की बॉयोमीट्रिक के लिए सूची वेबसाइट पर जारी की गई है केवल उन्हीं को उत्तीर्ण माना जाएगा। ऐसे में इन परीक्षार्थियों को अपने अंकों के लिए अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। 30 और 31 जुलाई को कुल 3,31,041 परीक्षार्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा दी थी। फिलहाल बोर्ड ने पात्र परीक्षार्थियों की बॉयोमीट्रिक जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन


पिछले साल एचटेट का परिणाम 14.52 प्रतिशत रहा था। पीजीटी लेवल-3 के लिए 1,20,943 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और 1,00,559 ने परीक्षा दी। टीजीटी लेवल-2 के लिए 2,01,517 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और 1,67,000 ने परीक्षा दी। पीआरटी लेवल-1 के लिए 82,917 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और 66,000 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि एचटेट परीक्षार्थियों का सिक्योरिटी ऑडिट चल रहा है। परीक्षा में अलग-अलग संबंधित एजेंसियों के कार्य का ऑडिट किया जा रहा है। ये कार्य पूर्ण होने के बाद ही एचटेट का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed