फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET: Four candidates exchanged question papers at the examination centers in Nuh

HTET: नूंह के परीक्षा केंद्रों पर चार परीक्षार्थियों ने बदले आपस में प्रश्नपत्र, अनुचित साधन के केस दर्ज

Sat, 02 Dec 2023 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 09:25 PM IST
सार

एचटेट के पहले दिन इंटरनेट की वजह से बायोमेट्रिक धीमी रही तो कहीं जैमर नहीं चले। बोर्ड मुख्यालय के हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग की गई।

विज्ञापन
HTET: Four candidates exchanged question papers at the examination centers in Nuh
परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के पहले दिन शनिवार को प्रदेशभर के 260 केंद्रों पर एचटेट लेवल-3 हुआ। इसमें 76339 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन एचटेट में इंटरनेट को लेकर काफी दिक्कत बनी। इसकी वजह से बायोमेट्रिक धीमी रही। वहीं कई परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी नहीं चले।

विज्ञापन


वहीं नूंह के परीक्षा केंद्र पर चार परीक्षार्थियों ने आपस में अपने प्रश्न पत्र बदल डाले, जिसकी लाइव मॉनिटरिंग के दौरान जांच कराई तो चारों के खिलाफ अनुचित साधन प्रयोग के केस दर्ज किए गए। शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से प्रदेशभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव, विशेष कार्याधिकारी विपिन कुमार व सचिव ज्योति मित्तल ने निगरानी की। बोर्ड के 172 उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल एवं विशेष कार्याधिकारी (अध्यक्ष) विपिन कुमार ने भिवानी के परीक्षा केंद्र दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल भिवानी-10, हालुवासिया विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी-11(बी-1) व भिवानी 12(बी-2), केएम पब्लिक स्कूल (सीनियर सेकेण्डरी) नियर हांसी गेट, भिवानी-13 (बी-1) व भिवानी-14 (बी-2), लिटल हर्ट पब्लिक स्कूल, भिवानी-15, पंडित सीताराम शास्त्री कन्या स्कूल, भिवानी-18 एवं पब्लिक स्कूल बाल भवन, भिवानी-19 का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों लगाए गए जैमर, सीसीटीवी कैमरे व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल एवं विशेष कार्याधिकारी (अध्यक्ष) विपिन कुमार द्वारा तोशाम के परीक्षा केंद्र चौ. बंसीलाल राजकीय महिला कॉलेज, तोशाम-33 का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन व पुलिस का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा पूर्ण व्यवस्था की गई है। डॉ यादव ने बताया कि जिला नूंह के परीक्षा केंद्र डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन नूंह-5 पर नियुक्त केंद्र अधीक्षक व ऑब्जर्वर द्वारा अनुचित साधन के चार मामले दर्ज किए गए।

लेवल-2 और लेवल-1 की आज होगी परीक्षा
प्रदेशभर में रविवार को प्रात: कालीन सत्र में लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में 1,21,574 अभ्यर्थी 408 परीक्षा केंद्रों में प्रविष्ट होंगे। इस परीक्षा का समय 10 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। सायंकालीन सत्र में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में 54,115 अभ्यर्थी 188 परीक्षा केंद्रों में प्रविष्ट होंगे, परीक्षा का समय 03 बजे से 05:30 बजे तक रहेगा।


एचटेट के पहले दिन प्रदेशभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु ढंग से चली। नूंह के एक परीक्षा केंद्र पर चार परीक्षार्थियों ने आपस में प्रश्न पत्र बदलने की सूचना मिली थी। चारों का यूएमसी केस दर्ज किया है। परीक्षा के सुचारु संचालन में प्रदेश भर के सभी जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों का पूरा सहयोग रहा है। रविवार को भी परीक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था कराई गई है। -डॉ. वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed