{"_id":"634ef3cca49011260e6f8ffe","slug":"htet-exam-of-november-12-postponed-due-to-panchayati-elections-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पंचायती चुनावों के चलते 12 नवंबर की एचटेट परीक्षा स्थगित, इसी दिन नौ जिलों में है मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पंचायती चुनावों के चलते 12 नवंबर की एचटेट परीक्षा स्थगित, इसी दिन नौ जिलों में है मतदान
Wed, 19 Oct 2022 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:13 AM IST
सार
हरियाणा के प्रदेश के नौ जिलों में 12 नवंबर को पंच व सरपंच के लिए मतदान होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को होने वाले लेवल-1 पीआरटी, लेवल-2 पीजीटी की परीक्षा पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होगी।
विज्ञापन
Haryana Teacher Eligibility Test
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचायती चुनावों के कारण हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 12 नवंबर को होने वाले एचटेट की परीक्षा स्थगित कर दी है। अब परीक्षाओं की आगामी तिथियां निर्धारित करने के लिए बोर्ड अधिकारी मंथन में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने फिलहाल कोई बड़े बदलाव की बजाय एक या दो दिन बाद की तिथियों पर परीक्षा लेने का मन बनाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 12 नवंबर को प्रदेश के नौ जिलों अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत में पंच व सरपंच पदों के लिए चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव के कारण एचटेट परीक्षा के शेड्यूल में अधिक बदलाव न करके एक-दो दिन आगे पीछे करने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
इसको लेकर शिक्षा मंत्री और बोर्ड की कमेटी बैठक के बाद विचार-विमर्श करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को होने वाले लेवल-1 पीआरटी, लेवल-2 पीजीटी की परीक्षा पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होगी। जबकि 12 नवंबर की परीक्षा 14 नवंबर को होने का अनुमान है।
विज्ञापन
तीन लाख से अधिक ने किए आवेदन
अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए तीन लाख पांच हजार 717 आवेदन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को मिले है। इनमें लेवल-1 पीआरटी के लिए 60794, लेवल-2 टीजीटी के लिए एक लाख 49 हजार 630 व लेवल-3 पीजीटी के लिए 95 हजार 493 परीक्षार्थियों के आवेदन आए हैं।
पंचायती चुनावों के कारण 12 नवंबर को होने वाली एचटेट परीक्षा को स्थगित किया गया है। अब शिक्षा मंत्री एवं अधिकारियों के साथ आगामी तिथि तय करने के लिए मंथन चल रहा है। कोशिश रहेगी की एक या दो दिन बाद में ही परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। इस संबंध में बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी। एचटेट परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अपनी तैयारियां रखे। हर परीक्षार्थी को अपनी परीक्षा के लिए हमेशा तैयार ही रहना चाहिए। - वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
अभ्यर्थियों को देना होगा शपथ पत्र: यादव
भिवानी। जिन अभ्यर्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 के लिए एक से अधिक बार ऑनलाइन आवेदन किया हैै। ऐसे सभी अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सूची में दर्शाए गए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध शपथ-पत्र भरकर, पुष्टि पृष्ट, आधार कार्ड व मैट्रिक, सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र की प्रति सहित 20 अक्तूबर तक ई-मेल आईडी assplexam@bseh.org.in के माध्यम से बोर्ड कार्यालय को भेजकर अपने एक से अधिक बार आवेदन करने संबंधित त्रुटि का समाधान करवा सकते हैं। संबंधित अभ्यर्थियों को पहले ही उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया है।