{"_id":"6a2712e4f08bfe5a03042cad","slug":"htet-candidates-create-ruckus-at-board-headquarters-result-stalled-due-to-biometric-mismatch-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152235-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों का बोर्ड मुख्यालय पर हंगामा, बायोमेट्रिक मिलान न होने से रिजल्ट अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों का बोर्ड मुख्यालय पर हंगामा, बायोमेट्रिक मिलान न होने से रिजल्ट अटका
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का घेराव करते एचटेट अभ्यार्थी।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर सोमवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 (एचटेट) के अभ्यर्थियों ने बायोमेट्रिक मिलान न होने की समस्या को लेकर अधिकारियों का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे लंबे समय से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है जिसके चलते करीब चार हजार अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम अटका हुआ है।
शिक्षा बोर्ड की ओर से 8 और 9 जून को बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को मुख्यालय बुलाया गया था लेकिन सोमवार को भी कई अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक का मिलान नहीं हो सका। बोर्ड मुख्यालय पर सोमवार को हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और चंडीगढ़ से करीब 150 से अधिक अभ्यर्थी बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए पहुंचे थे। मंगलवार को भी अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक के लिए मुख्यालय बुलाया गया है।
एचटेट अभ्यर्थी अजय कुमार, दिनेश, महावीर, कर्मचंद और दयानंद ने कहा कि उन्होंने पहले भी बायोमेट्रिक कराई थी लेकिन फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हो पाया। इसके बाद दोबारा बायोमेट्रिक कराई गई लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। स्वीटी ने बताया कि वह गुजरात से आई है और उसे भिवानी पहुंचने में दो दिन लगे साथ ही उसके दो छोटे बच्चे भी साथ हैं फिर भी उसकी बायोमेट्रिक का मिलान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश निवासी लखन सिंह और कमलकांत ने बताया कि वे दोनों बिहार में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और हरियाणा में नौकरी के इच्छुक हैं इसलिए उन्होंने एचटेट दी थी लेकिन दो बार बायोमेट्रिक कराने के बावजूद मिलान नहीं हो पाया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उनकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण रिजल्ट अटका हुआ है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
ये बायोमेट्रिक मिलान के लिए अभ्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया था। परीक्षा के समय बारिश हुई थी उसी के चलते इनकी बायोमेट्रिक सही से नहीं हुई थी। बायोमेट्रिक मिलान न होने वाले अभ्यर्थियों की मैचिंग लैब में वीडियो कर करवाई जाएगी। अभी तक पेपर लेने वाली एजेंसी का बोर्ड ने कोई भुगतान नहीं किया है। किसी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होगा। लैब में पेपर देने समय की वीडियो से चेहरे व फोटो का मिलान होते ही इनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा। -मुनीष शर्मा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।