फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET admit cards released, more than four lakh candidates will appear at 673 centers

Bhiwani News: एचटेट के प्रवेश पत्र जारी, 673 केंद्रों पर चार लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Wed, 23 Jul 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
HTET admit cards released, more than four lakh candidates will appear at 673 centers
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 30 व 31 जुलाई को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए मंगलवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिया। परीक्षा में चार लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए 673 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईटेक कंट्रोल रूम के माध्यम से इस परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्र में बिना पहचान-पत्र किसी भी अधिकारी, कर्मचारी का प्रवेश नहीं होगा। यह जानकारी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार व सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने मंगलवार शाम को बोर्ड मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व बोर्ड के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एचटेट परीक्षा-2024 के संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि नकल व अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए 220 उडऩदस्ता टीमों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बोर्ड की ओर से एक-एक अधिकारी, कर्मचारी व बोर्ड प्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन की ओर से भी एक-एक प्रशासनिक, राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहेंगे। 29 से 31 जुलाई तक सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में भी एक-एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम पर नियुक्त अधिकारी बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क बनाए रखेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्थापित किए गए कंट्रोल रूम अपने-अपने जिले की सभी उडऩदस्तों की निरीक्षण रिपोर्ट लेने के उपरान्त रिपोर्ट को कंसोलिडेट करते हुए परीक्षा वाले दिन ही बोर्ड में स्थापित नियंत्रण कक्ष को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

-----------

ये रहेगा परीक्षा का शेड्यूल
बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एचटेट लेवल-1, 2 व 3 के लिए पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से पंजीकरण संख्या, मोबाइल नम्बर के साथ पासवर्ड डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को 3 बजे से 5: 30 बजे तक होगी। लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 31 जुलाई (वीरवार) को प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे तक होगी। 31 जुलाई को ही शाम 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में यदि किसी अभ्यर्थी को तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होती है तो वे बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01664-254305 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed