फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HPV vaccine will protect daughters from cervical cancer: Dr. Nagesh Maharishi

एचपीवी वैक्सीन से बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा : डॉ. नागेश महर्षि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccine will protect daughters from cervical cancer: Dr. Nagesh Maharishi
भिवानी। एचपीवी वैक्सीन के जरिए बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित किया जा सकता है। यह बात गांव धनाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के एसएमओ डॉ. नागेश महर्षि ने क्षेत्र में शुरू किए गए जागरूकता अभियान के दौरान कही। अभियान का उद्देश्य लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
विज्ञापन

डॉ. नागेश महर्षि ने सीएचसी तक सीमित न रहकर इसके अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उनके साथ डॉ. नसीब सांगवान, डॉ. मीनाक्षी और प्रदीप डीईओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि महिलाओं में होने वाले कैंसर में सर्वाइकल कैंसर एक बड़ी चुनौती है लेकिन समय पर टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि बेटियों का स्वास्थ्य ही समृद्ध परिवार की नींव है और एचपीवी वैक्सीन उन्हें भविष्य में होने वाले जानलेवा कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बिना किसी झिझक के अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाएं, ताकि वे स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी सकें। इसके साथ ही डॉ. महर्षि ने टीबी के प्रति भी ग्रामीणों को सचेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार या वजन कम होने जैसे लक्षण हों तो तुरंत जांच करवानी चाहिए। सरकार द्वारा टीबी का उपचार पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य हर बच्चे और हर नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। ग्रामीणों से उन्होंने अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी टीकाकरण अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed