Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   House listing work completed ahead of schedule

Bhiwani News: समय से पहले ही मकानों का सूचीकरण कार्य पूरा

Fri, 29 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
House listing work completed ahead of schedule
भिवानी। जनगणना-2027 अभियान में डीसी साहिल गुप्ता की सख्ती के चलते जिले में मकान के सूचीकरण का कार्य निर्धारित समय से पहले ही 100 प्रतिशत पूरा हो गया है। शत प्रतिशत कार्य पूरा होने पर डीसी ने शिक्षा विभाग से नियुक्त प्रगणकों, सुपरवाइजरों के साथ- साथ सभी चार्ज अधिकारियों की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 तहत जिला में गणना कार्य के लिए जिला में 2081 ब्लॉक बनाए गए। एक ब्लॉक में 700 से 900 की जनसंख्या दी गई है, यानि करीब 150 से 200 मकान शामिल किए गए। गणना कार्य के लिए जिला में करीब 2500 एन्यूमरेटर यानि प्रगणक लगाए गए। इसके अलावा 6 प्रगणक पर एक सुपरवाइजर लगाया गया। ऐसे में करीब 600 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए।
विज्ञापन


खंड भिवानी में 566, बवानीखेड़ा तहसील में 248, सिवानी तहसील में 139, लोहारू तहसील में 247, तोशाम तहसील में 322, भिवानी एमसी में 448, बवानीखेड़ा एमसी में 43, सिवानी एमसी में 38, लोहारू एमसी में कुल 29 बनाए गए। मकान की सूचीकरण कार्य के लिए डीसी साहिल गुप्ता ने विशेष आदेश जारी कर जनप्रतिनिधियों से प्रगणकों का उनके कार्य में सहयोग करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आखिरकार डीसी द्वारा बरती गई सख्ती रंग लाई जिससे दो दिन पहले ही मकान की सूचीकरण का कार्य शत प्रतिशत पूरा हो गया, सरकार द्वारा जनगणना का सूचीकरण का कार्य पूरा करने के लिए 30 मई निर्धारित की गई थी।


कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने पर डीसी साहिल गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया के साथ-साथ सभी प्रगणकों, सुपरवाइजर सहित पूरी टीम और चार्ज ऑफिसर को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि कोई भी कार्य टीमवर्क की भावना से ही सही ढंग से संपन्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed