फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   hospital, LT, workers

हटाए गए 14 एलटी और अन्य कर्मी

Tue, 29 Sep 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
hospital, LT, workers
सामान्य अस्पताल भिवानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग में पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बनी 14 एलटी समेत 38 कर्मचारियों की भर्ती आखिरकार मंगलवार को रद्द कर दी गई। अब पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसकी देखरेख में ठेकेदार दोबारा से एलटी और अन्य कर्मी लगाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सामान्य अस्पताल में ठेकेदार के मार्फत एलटी समेत 38 कर्मचारी कर्मचारी लगाए गए थे। ठेकेदार के माध्यम से लगे कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल उठ रहे थे। सबसे बड़े सवाल एलटी की भर्ती को लेकर थी, क्योंकि लगाए गए अधिकतर एलटी योग्यता पूरी नहीं कर रहे थे। किसी का कोर्स पूरा नहीं था तो किसी को री-अपीयर थी। ऐसे में इनके द्वारा किए गए टेस्टों को लेकर भी सवाल उठने लगे थे। सवाल ये भी उठ रहे थे कि इन भर्तियों के लिए कोई विज्ञापन नहीं निकाला गया। अधिकारियों का कहना था कि भर्ती ठेकेदार के माध्यम से थी। विवाद गहराया तो स्वास्थ्य विभाग में जांच के लिए कमेटी बनाई गई।
विज्ञापन

अब मंगलवार से इन सभी एलटी और कर्मचारियों को हटा दिया गया है। साथ ही सिविल सर्जन ने एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसकी देखरेख में ही ठेकेदार के द्वारा लगाए जाने वाले कर्मचारियों की भर्ती होगी। कमेटी जांच करेगी कि ठेकेदार द्वारा लगाए कर्मी, एलटी योग्यता और नियमों पर खरे उतरते है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता को लेकर प्राइवेट टेस्टों की रिपोर्ट को दी जा रही थी तवज्जो
इन दिनों शहर में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप है और मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सामान्य अस्पताल में ठेकेदार के माध्यम से लगे 14 एलटी की रिपोर्ट पर सामान्य अस्पताल के ही चिकित्सकों को भरोसा नहीं था। ऐसे में अधिकतर लोग प्राइवेट लैब में भी अपने टेस्ट करवा रहे हैं। शहर की कुछ बड़ी लैब की रिपोर्ट को सरकारी अस्पताल की रिपोर्टों की तुलना ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।
वर्जन-
ठेकेदार ने पहले जो कर्मी लगाए थे, वे हटा दिए गए हैं। अब पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जिसकी देखरेख में नए कर्मी, एलटी लगाए जाएंगे।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed