फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   hospital, farmasist, workers

कर्मचारियों ने फार्मासिस्ट पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Thu, 10 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
hospital, farmasist, workers
विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस के जबाव दिखाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल के ड्रग वेयर हाउस में अधिकारी और कर्मचारियों के बीच खींचतान बढ़ गई है। संबंधित कर्मचारियों ने फार्मासिस्ट की तरफ से कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। जवाब में कर्मचारियों ने फार्मासिस्ट पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही मामला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सामान्य अस्पताल में ड्रग वेयर हाउस हैं, जहां से जिला अस्पताल सहित पूरे जिले के सीएचसी और पीएचसी को जरूरी दवाओं की आपूर्ति की जाती है। इसी में तैनात कर्मचारियों व फार्मासिस्ट के बीच विवाद चल रहा है। ड्रग वेयर हाउस के अधिकारी दिनेश ने वेयर हाउस में कार्यरत एमटीडब्ल्यू धर्मबीर, रणवीर सिंह और विनोद को 4 दिसंबर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया था। इसमें अधिकारी ने कहा कि उसने 3 दिसंबर को एमटीडब्ल्यू को नीचे से कॉटन लेकर आने को मौखिक रूप से कहा था, लेकिन वह कॉटन नहीं लेकर आए। अस्पताल के वेयर हाउस में जगह की कमी होने के कारण कॉटन नीचे रखवाई गई थी। इस संबंध में कादमा पीएचसी के एक अधिकारी ने कॉटन न मिलने की शिकायत दी थी। इस मामले में कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जवाब में ये लगाए आरोप
एमटीडब्ल्यू धर्मबीर ने बताया कि उसे किसी प्राइवेट जगह से कॉटन मंगवाई जाती है और उस पर नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। संबंधित अधिकारी उसे नौकरी से हटाने की धमकी देकर कार्य करवाता है। दूसरी जगह से कॉटन मंगवाना गैर कानूनी है। संबंधित अधिकारी ऐसा करता है तो उन्हें लिखित में कार्यालय से आदेश जारी करें। एमटीडब्ल्यू विनोद ने बताया कि संबंधित अधिकारी कॉटन की गाड़ी नीचे अलग स्थान पर उतरवा देता है और उन्हें कॉटन ऊपर लेकर जाने के लिए दबाव डालता है। उन्हें कार्यालय की ओर से लिखित में कोई आदेश नहीं दिया था। उक्त अधिकारी उनकी सिक्योरिटी गार्ड से वीडियो बनवाता है और उन्हें कहता है कि तुम नीचे अन्य विभाग का काम कर रहे है। ऐसे में अधिकारी उन पर मानसिक दबाव बना रहा है। एमटीडब्ल्यू रणवीर सिंह ने बताया कि कादमा में कार्यरत फार्मेसी ऑफिसर ने उन्हेें कॉटन के लिए लिखित या मौखिक रूप से कोई आदेश नहीं दिया था। उन्हें प्राइवेट जगह से कॉटन मंगवाई जाती है। साथ ही उन पर नाजायज दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मैंने अभी ही चार्ज संभाला है, यह मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है। इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी, तभी आगामी कदम उठाएंगे।
-डॉ. अमित ग्रेवाल, मैनेजर ड्रग वेयर हाउस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed