Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hospital,civic,problam,ambulance

फैमिली प्लानिंग के ऑपरेशन के बाद महिला और परिजनों को रोष जताने पर मिली एंबुलेंस

Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hospital,civic,problam,ambulance
नागरिक अस्पताल में एक मजदूर महिला के फैमिली प्लॉनिंग ऑपरेशन के बाद उसे घर जाने के लिए एंबुलेंस सुविधा न दिए जाने को लेकर परिजनों ने रोष जताया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने स्टाफ से काफी गुहार लगाई मगर कहते रहे एंबुलेंस नहीं है। फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन कराने वालों को एंबुलेंस का लाभ नहीं दिया जा सकता। काफी हंगामा हुआ तो स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस के माध्यम से महिला को उनके परिजनों सहित उसके घर भिजवाया। मामले में परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री, उपायुक्त, सिविल सर्जन को भी शिकायत की है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार दोपहर लगभग सवा एक बजे का है। बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर आठ निवासी मीनू अपनी पत्नि निशा को डिलीवरी होने के 10वें दिन फैमिली प्लॉनिंग ऑपरेशन के लिए लेका पहुंचा। डिलीवरी लगभग सवा एक बजे होने पश्चात चिकित्सकों ने उसे ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकालकर स्टाफ सदस्यों ने परिजनों को निशा को घर ले जाने के लिए कहा। परिजन मीनू ने बताया कि निजी वाहन का किराया न होने के कारण उसने चिकित्सक से एंबुलेंस के माध्यम से घर छुड़वाने की बात कही। जिस पर चिकित्सक ने कहा कि घर छुड़वाने की सुविधा नहीं है। वे अपने वाहन में उसे लेकर जाएं। उन्होंने एंबुलेंस के लिए गुहार लगाई, मगर उनकी एक नहीं सुनी गई। महिला मीनू की मानें तो उसके पहले तीन बच्चों का भी विभाग द्वारा कोई लाभ नहीं दिया गया। हंगामा हुआ तो एंबुलेंस नागरिक अस्पताल पहुंची और महिला को घर पर छुड़वाया। मीनू ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत भिवानी के सीएमओ, उपायुक्त, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री को भेजकर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल बवानीखेड़ा के एसएमओ राज दिसोदिया की मानें तो फैमिली प्लॉनिंग ऑपरेशन के बाद एंबुलेंस सुविधा की कोई गाइडलाइन उनके पास नहीं है। वैसे भी भिवानी में एंबुलेंस का कंट्रोलिंग है। सरकारी सुविधाओं बारे बताया की संबंधित एएनएम से संपर्क साधा जा सकता है। हालांकि महिला को एंबुलेंस के माध्यम से घर भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने की निंदा
सामाजिक कार्यकर्ता एवं माता सावित्री बाई फूले महिला एवं बाल विकास ट्रस्ट की चेयरपर्सन सविता काजल ने आरोप लगाया कि नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों का व्यवहार अच्छा नहीं है। वे मरीजों व उनके परिजनों के साथ ठीक व्यवहार नहीं करते व न ही प्रशासन कोई सुविधाएं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed