फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hospital

निरीक्षण में अस्पताल की खामियों का खुलासा

Thu, 04 Feb 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hospital
सामान्य अस्पताल का निरीक्षण के दौरान रिकार्ड चेक करते उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य। - फोटो : Bhiwani
जिला सामान्य अस्पताल में बुधवार शाम को उपायुक्त ने औचक निरीक्षण किया। अचानक से उपायुक्त के पहुंचने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां भी उजागर आई। अस्पताल में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारी ने छह माह से वेतन न दिए जाने की मांग को लेकर उपायुक्त से गुहार लगाई तो उपायुक्त ने मौके पर ही ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे जब कर्मचारी छुट्टी कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे तो अचानक ही जिला सामान्य अस्पताल में उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य अन्य अधिकारियों सहित पहुंच गए। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उपायुक्त ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड भी खंगाला। साथ ही ब्लड बैंक में चल रहे कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के वार्डो में मरीजों के उपचार का फीडबैक लिया। साथ ही अस्पताल में चल रहे वार्डों के भवन के जीर्णोद्धार कार्य को जल्दी पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। अस्पताल में अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों को वेतन न मिलने की मांग को लेकर उन्होंने उपायुक्त से मुलाकात की।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल बना रेफरल अस्पताल
जिला सामान्य अस्पताल पिछले कुछ वर्षो से रेफरल अस्पताल बन कर रह गया। अस्पताल में सिर में मामूली चोटें या अन्य चोटों पर मरीजों को भी मरहम पट्टी करके रोहतक पीजीआई रेफर किया जा रहा है। कोरोना काल में जहां सरकारी बेहरत चिकित्सा सुविधाएं देने की बात करती है। वही जिला सामान्य अस्पताल में उचित आईसीयू की सुविधा न होने के कारण कोरोना संक्रमित को भी पीजीआई में रेफर किया जा है। रेफरल के मुद्दे को लेकर उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहरत सुविधाएं मिले इसके लिए उचित कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगह पर किया निरीक्षण
उपायुक्त ने जिला सामान्य अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक, जच्चा बच्चा वार्ड, अस्पताल के अन्य वार्डों, इमरजेंसी, पीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया।
मार्च तक होगा मेडिकल कॉलेज का कार्य शुरू
सामान्य अस्पताल को अपग्रेड करने के बाद यहां 700 बेड की सुविधा की जाएगी। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाफ के क्वाटर खाली करवाने के निर्देश जारी जा चुके है। स्टाफ ने र्क्वाटर खाली करने शुरू कर दिए है। स्टाफ र्क्वाटर की जगहमेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसको लेकर मार्च के प्रथम सप्ताह तक मेडिकल कॉलेज का कार्य शुरू हो जाएगा।

बुधवार शाम को जिला सामान्य अस्पताल में औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में वार्डों व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला सामान्य अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा दिए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों का वेतन न मिलने का मामला आज सामने आया है, इस संबंध में सिविल सर्जन को ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
- उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed