फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hooda has no right to speak on increasing debt: Digvijay Singh Chautala

कर्ज बढ़ने पर हुड्डा को बोलने का हक नहीं, आप के पास नहीं कोई चेहरा: दिग्विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Hooda has no right to speak on increasing debt: Digvijay Singh Chautala
ग्रामीणों को रैली का न्यौता देते जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा पर बढ़ते कर्ज को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बोलने का हक नहीं है। वहीं, दिग्विजय ने कहा कि आप के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है। बिना चेहरे के हरियाणा में किसी की सरकार नहीं बनती।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला सोमवार को स्थापना दिवस रैली निमंत्रण देने भिवानी पहुंचे थे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा में विकास की बजाय कर्ज की गति तेज होने के आरोप पर दिग्विजय सिंह चौटाला प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला जाते समय हरियाणा के खजाने में 24-25 हजार करोड़ रुपये छोड़कर गए थे और भूपेंद्र हुड्डा के जाने के समय हरियाणा में सवा लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। उन्होंने कहा कि हुड्डा के समय जीतनी तेजी से कर्ज बढ़ा, उतनी तेजी से और किसी सरकार में नहीं बढ़ा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में आप की सरकार नहीं बनेगी। अहीर रेजिमेंट की मांग पर दिग्विजय चौटाला ने समर्थन किया और कहा कि जब और रेजिमेंट हैं तो अहीर रेजिमेंट भी बननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed