फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hooda and Kiran group workers did not join together even in Bharat Jodo Yatra

Bhiwani News: भारत जोड़ो यात्रा में भी एक साथ नहीं जुड़े हुड्डा और किरण गुट के कार्यकर्ता

Thu, 07 Sep 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 07 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hooda and Kiran group workers did not join together even in Bharat Jodo Yatra
​भिवानी: शहर में भारत जोड़ा यात्रा निकालते किरण समर्थक। 
भिवानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वीरवार को भारत जोड़ो पद यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी एक बार फिर से जगजाहिर हो गई। किरण और हुड्डा खेमे के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर सड़कों पर उतरकर पदयात्रा निकाली। हुड्डा खेमे का नेतृत्व जिला कांग्रेस प्रभारी एवं महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह ने किया। पद यात्रा का पुराना बस स्टैंड, महाराणा प्रताप चौक, पंडित नेकीराम शर्मा चौक, लाला लाजपत राय चौक से होकर निकली और नेकीराम पुस्तकालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समापन हुआ।
विज्ञापन


विधायक राव दान सिंह ने कहा कि हम सब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सात सितंबर को वर्षगांठ मना रहे हैं। राव दान सिंह ने कहा कि जब देश चलाने वाला दल आम आदमी की जरूरतों, शिक्षा, रोजगार को पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे है। तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकार वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनीतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए भारत जोड़ो जैसा महा अभियान चलाए और भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य था। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संदीप सिंह, एआईसीसी सदस्य संदीप सिंह, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, ठाकुर लाल सिंह, पवन बुवानीवाला, मा. सतबीर रतेरा, धीरज सिंह, धीरज अखरिया, प्रदीप गुलिया, अभिजीत लाल सिंह, ईश्वर शर्मा प्रधान, नरेंद्र राज गागड़वास, अजय वैद वाल्मीकि, एडवोकेट विकास कुमार, प्रेमवती गोयत, विनोद भूषण दहिया, संदीप खरकिया, सरला देवी, तकदीर ग्रेवाल मौजूद थे।
विज्ञापन



किरण चौधरी के आह्वान पर सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

वीरवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी के आह्वान पर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हांसी रोड स्थित किरण चौधरी चौधरी के निवास से घंटाघर तक पैदल मार्च निकाला। इसके उपरांत घंटाघर पहुंचकर महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्णा लेघां ने कहा कि एक वर्ष पहले राहुल गांधी ने देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जिसका उद्देश्य भाजपा सरकार द्वारा जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर बिगाड़े गए आपसी भाईचारे को फिर से कायम करना था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही लोगों में नफरत फैलाकर फूट डालो-राज करो की नीति पर जोर दिया और लोगों को धर्म व जाति के नाम बांटकर अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करते हुए भाईचारा खत्म करने का काम किया था, लेकिन राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जन-जन तक नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो का संदेश पहुंचाया। इस अवसर पर हरिसिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, कृष्ण लेघां, दीपेश सारसर, रघुबीर रंगा, शिवकुमार ग्रेवाल, मीनू अग्रवाल, अतुल नागर, रामोतार संभ्रवाल, अशोक ढ़ोला, राजबीर बोहरा, धनसिंह बामला, रविंद्र खरे, बलवान प्रधान, पार्षद अंकुर कौशिक, अशोक वाल्मिकी, समीर खटीक, संदीप खगनवाल, रजनीश कोंटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed