{"_id":"65d63afdeb521c27dc09bb54","slug":"home-guard-got-hit-by-a-transformer-after-his-feet-slipped-on-a-farm-dumper-died-due-to-electric-shock-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113531-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेत के डोले पर पैर फिसलने से ट्रांसफार्मर की चपेट में आया होमगार्ड, करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेत के डोले पर पैर फिसलने से ट्रांसफार्मर की चपेट में आया होमगार्ड, करंट लगने से मौत
Wed, 21 Feb 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
मृतक मामले में परिजनो के बयान दर्ज करते पुलिस अधिकारी।
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव धारण में बुधवार सुबह दस बजे अपने भाई के साथ खेत में गए होमगार्ड का मिट्टी के डोले पर पैर फिसकर ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। होमगार्ड को परिजन पहले तोशाम अस्पताल और फिर भिवानी जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तोशाम क्षेत्र के गांव धारण निवासी होमगार्ड सुखबीर (30) अपने भाई अशोक के साथ बुधवार सुबह दस बजे खेतों में गया था। जब वे दोनों गांव के ही किसान सतपाल के खेत के मिट्टी के डोले पर से गुजर रहे थे तो इसी दौरान सुखबीर का अचानक पैर फिसल गया और ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। ट्रांसफार्मर में करंट लगने से बेसुध हालत में सुखबीर को परिजन पहले तोशाम अस्पताल और फिर भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक सुखबीर आठ माह की नवजात बच्ची का पिता था और बहल थाने के नांगल नाके पर होमगार्ड के पद पर तैनात था। तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अशोक के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद