फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Holika puja was done with traditional enthusiasm across the district, Holi of evil was burnt

Bhiwani News: परंपरागत उत्साह के साथ जिले भर में हुआ होलिका पूजन, बुराई की जलाई होली

Mon, 25 Mar 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Holika puja was done with traditional enthusiasm across the district, Holi of evil was burnt
भिवानी। रविवार को जिलेभर में होली का त्योहार परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। भिवानी शहर में 55 से अधिक तो जिले भर में 600 से अधिक जगहों पर होलिका पूजन किया गया। वहीं इस मौके पर आयोजित मेलों में भी महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। होलिका पूजन के साथ दहन का समय भी निर्धारित रहा। वहीं होली पर्व पर शहर भर में रंगों और पिचकारियों की स्टॉलें सजी रहीं।
विज्ञापन

भिवानी शहर के खाकी बाबा मंदिर होलिका दहन स्थल पर सबसे बड़ा मेले का आयोजन हुआ। इसी तरह नेहरू पार्क शहीद स्मारक के समीप भी होलिका बनी। सुबह से ही होलिका पूजन के लिए महिलाओं की टोली परंपरागत वेशभूषा और पूजन सामग्री लेकर पहुंची। जहां महिलाओं ने सूत के धागे से होलिका की परिक्रमा की और फिर परिवार की खुशहाली व सलामती की कामना की। वहीं छोटे बच्चों को भी होलिका का आशीर्वाद दिलाया गया। इसके बाद मेले में बच्चों और महिलाओं ने सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन


शहर में स्टॉलों पर बिके रंगों के साथ पटाखे
नेहरू पार्क के सामने होली पर रंगों की स्टॉलें सज गईं। जहां पर पटाखों की भी जमकर बिक्री की गई। हालांकि जिला प्रशासन ने पटाखा बिक्री के लिए न तो कोई लाइसेंस जारी किया और न ही इसकी बिक्री की कोई अनुमति दी। इसके बावजूद खुलेआम रंगों के पर्व पर आतिशबाजी का सामान खूब बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमिकल युक्त रंगों से रहें सावधान
फाग पर कैमिकल युक्त रंग भी त्वचा के लिए हानिकारक रहेंगे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कैमिकल युक्त रंगों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है। वहीं पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी जिला प्रशासन ने जल बचाने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed