{"_id":"62323abff39bb2639e24399e","slug":"holi-driver-operators-will-celebrate-holiday-the-wheel-of-135-roadways-buses-will-stop-tomorrow-bhiwani-news-hsr6268512165","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली : चालक-परिचालक मनाएंगे छुट्टी, 135 रोडवेज बसों का कल थमा रहेगा पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली : चालक-परिचालक मनाएंगे छुट्टी, 135 रोडवेज बसों का कल थमा रहेगा पहिया
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बस में चढ़ते यात्री। संवाद
- फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
भिवानी। होली पर शुक्रवार को रोडवेज की 135 बसों का पहिया थमा रहेगा। इस दिन रोडवेज के चालक और परिचालक छुट्टी मनाएंगे। इतना ही नहीं सीबीएलयू के प्रेमनगर परिसर तक विद्यार्थियों के लिए स्पेशल चार बसें चलाने के आदेश भी हरियाणा परिवहन मुख्यालय में उलझकर रह गए हैं।
प्रशासन के आदेशों के दस दिन बाद भी विद्यार्थियों के लिए स्पेशल बसें नहीं चलीं हैं। राहत भरी बात यह भी है कि कई महीनों से बंद पड़ी लोहारू से भिवानी के लिए सुबह साढ़े सात बजे की बस सेवा को रोडवेज ने फिर से बहाल कर दिया है। जिसका फायदा लोहारू क्षेत्र व आसपास के गांवों से शहर पहुंचने वाले मुसाफिरों के अलावा विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा। रोडवेज चालकों की कमी से रोजाना भिवानी बस स्टैंड से 90 बसों का ही संचालन हो रहा है। इससे रूटों पर बसों के फेरे भी घट गए हैं, जिससे डिपो का घाटा भी अब बढ़ने लगा है।
भिवानी डिपो में करीब 147 रोडवेज बसें हैं, लेकिन फिलहाल 135 बसों का ही संचालन हो रहा है। जिसमें करीब 90 बसों का संचालन भिवानी बस स्टैंड और तोशाम से करीब 45 बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज की ये बसें कोरोना संक्रमण के बाद पूरी क्षमता से चलाने पर रोजाना करीब 26 से 30 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर रही हैं। रोडवेज के 31 चालकों को स्वास्थ्य विभाग में स्पेशल एंबुलेंस बसों के संचालन के लिए भेजा हुआ है। जिसकी वजह से रोडवेज बेडे़ पर भी इसका असर पड़ा है। रोडवेज में 116 चालक और 144 परिचालक हैं। भिवानी बस कर्मशाला में 105 रोडवेज बसें हैं, मगर 90 बसें ही मुश्किल से संचालित हैं।
विज्ञापन
सात मार्च से चलनी थी चार स्पेशल बसें, मुख्यालय से नहीं मिली मंजूरी
जिला प्रशासन ने सात मार्च से चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्रेमनगर परिसर तक बस स्टैंड से चार स्पेशल बसों का संचालन किए जाने के निर्देश दिए थे। इनमें रोजाना सुबह पौने नौ बजे, सवा नौ बजे, पौने दस बजे और दोपहर बाद दो बजे, ढाई बजे एवं तीन बजे बसें चलनी थीं। ये स्पेशल बसें विद्यार्थियों को प्रेमनगर यूनिवर्सिटी परिसर से बस स्टैंड लाने और बस स्टैंड से यूनिवर्सिटी परिसर छोड़ने के लिए लगाई जानी थीं, लेकिन इन आदेशों के दस दिन बाद भी इन स्पेशल बसों का संचालन नहीं हुआ। हालांकि स्थानीय रोडवेज प्रशासन ने मुख्यालय से इन बसों के संचालन की अनुमति मांगी हैं, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली है। इस वजह से करीब ढाई हजार विद्यार्थियों को रोजाना यूनिवर्सिटी पहुंचने में भी दिक्कतें आ रही हैं। (संवाद)
धुलेंडी पर रोडवेज बसें नहीं चलेंगी। सीबीएलयू प्रेमनगर के लिए चार स्पेशल बसें चलाने का मसौदा मुख्यालय को भेजा हुआ है। जैसे ही वहां से मंजूरी मिलती है, तुरंत प्रभाव से स्पेशल बसें चला दी जाएंगी। लोहारू बस स्टैंड से भिवानी बस स्टैंड के लिए रोजाना सुबह साढ़े सात बजे की बस सेवा बहाल की गई है। जिससे लोगों को बेहतर यात्री सुविधाएं मिलेंगी।
-कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।