फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hisar-Jaipur train will now stop at Bawanikheda station

Bhiwani News: हिसार-जयपुर ट्रेन का अब बवानीखेड़ा स्टेशन पर होगा ठहराव

Mon, 02 Jun 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hisar-Jaipur train will now stop at Bawanikheda station
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। 
भिवानी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-जयपुर ट्रेन का बवानीखेड़ा स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया है। लंबे समय से यात्री इस ट्रेन के बवानीखेड़ा स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। बवानीखेड़ा स्टेशन पर ट्रेन का पहली बार ठहराव 4 जून से दो मिनट के लिए होगा। वहीं रेलवे द्वारा हांसी व सातरोड स्टेशन पर ट्रेन के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है, जिस कारण ट्रेन सात मिनट की देरी से पहुंचेगी।
विज्ञापन

दरअसल, बवानीखेड़ा से जयपुर जाने वाले यात्रियों को हिसार-जयपुर ट्रेन में सवार होने के लिए किसी अन्य ट्रेन या फिर निजी वाहनों में सवार होकर भिवानी जाना पड़ता था। अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-जयपुर प्रतिदिन ट्रेन का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक बवानीखेड़ा स्टेशन पर ठहराव है। गाड़ी संख्या 14716 जयपुर-हिसार ट्रेन 4 जून से जयपुर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन बवानीखेड़ा स्टेशन पर दोपहर 2:11 बजे आगमन व 2:13 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रास्ते के हांसी स्टेशन पर संचालन समय 2:21 बजे आगमन व 2:23 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 2:28 बजे आगमन व 2:30 बजे प्रस्थान एवं सातरोड स्टेशन पर संचालन समय 2:35 बजे आगमन व 2:37 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 2:42 बजे आगमन व 2:44 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed