फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Highway toll collection complete... amenities incomplete.

Bhiwani News: हाईवे पर वसूली पूरी....सुविधाएं अधूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Highway toll collection complete... amenities incomplete.
भिवानी हांसी फाेरलेन मार्ग पर गांव  प्रेमनगर के समीप बना अवैध कट। 
भिवानी। भिवानी-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर वाहन चालकों से पूरा टोल वसूला जा रहा है लेकिन सुविधाएं अब भी आधी-अधूरी हैं। बिना औपचारिक उद्घाटन के शुरू किए गए बवानीखेड़ा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम पूरे नहीं हो सके हैं। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों, अधूरे निर्माण कार्य और जगह-जगह बने अवैध कटों के कारण रात के समय हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना ही टोल वसूली शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित निर्माण एजेंसी ने जल्दबाजी में बवानीखेड़ा टोल प्लाजा चालू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग का अब तक आधिकारिक या औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ लेकिन वाहन चालकों से पूरा टोल शुल्क वसूला जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब टोल पूरा लिया जा रहा है तो सुविधाएं भी पूरी मिलनी चाहिए लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है।
विज्ञापन


बंद पड़ी लाइटें, रात में छाया रहता है अंधेरा
राजमार्ग पर सुरक्षा के लिए डिवाइडर और प्रमुख चौराहों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं लेकिन इनमें से अधिकांश अब तक चालू नहीं की गई हैं। सूरज ढलते ही राजमार्ग का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की हेडलाइट ही एकमात्र सहारा होती है। अंधेरे के कारण सामने आने वाले मोड़ और अवरोधक समय रहते दिखाई नहीं देते जिससे तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। भिवानी के तिगड़ाना मोड़ के कुछ हिस्से को छोड़कर बवानीखेड़ा तक अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण अवैध कटों पर दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कट दे रहे हादसों को न्योता
राजमार्ग पर जगह-जगह बने अवैध कट सबसे बड़ी समस्या बने हुए हैं। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण वाहनों के आवागमन के लिए सात से आठ अस्थायी कट बनाए गए हैं। रात के समय अंधेरे में ये कट दिखाई नहीं देते। ऐसे में इन रास्तों से अचानक मुख्य सड़क पर आने वाले वाहन या मवेशी गंभीर हादसों का कारण बनते हैं। कई बार तेज रफ्तार वाहन इन कटों के पास अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हो जाते हैं जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता है।


राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। लेकिन वाहन चालकों से टोल फीस पूरी वसूली जा रही है। यह गलत है। रात के समय लाइटों की सुविधा नहीं है। फीस तभी वसूली जानी चाहिए जब वाहन चालकों के लिए सुविधाएं पूरी हो जाएं। - उमेश भारद्वाज, बवानीखेड़ा निवासी।

मैं प्रतिदिन इस राजमार्ग से हांसी कार्य करने के लिए जाता हूं। लेकिन आधी-अधूरी सुविधाओं के बीच टोल वसूलना लोगों की जेब पर बोझ डालना है। प्रशासन को सोचना चाहिए कि अगर पूरे राजमार्ग का वाहन चालक प्रयोग ही नहीं कर रहे हैं तो टोल वसूलना गलत है। - रविंद्र कुमार, अध्यापक, भिवानी निवासी।

मैं प्रतिदिन इस राजमार्ग से निकलता हूं। लेकिन बवानीखेड़ा के नजदीक पहुंचते ही निर्माण कार्य पूरा नहीं है। इस कारण गाड़ी को कस्बे के अंदर से ले जाना पड़ता है और समय भी अधिक लगता है। लेकिन टोल पूरा दिया जा रहा है। जब तक सभी सुरक्षा मापदंड और सुविधाएं पूरी न हों, तब तक टोल दरों में राहत दी जाए या व्यवस्था दुरुस्त की जाए। -भूपेंद्र कुमार, भिवानी निवासी।


राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने में अभी दो माह का समय लगेगा। फिलहाल पावरग्रिड का कार्य चल रहा है। इस कारण वाहनों को राजमार्ग पर चढ़ाने और उतारने के लिए लोहे की ग्रिल हटाकर रास्ता दिया गया है। लाइटें बंद होने के कारणों की जांच करवा लेता हूं। अगर किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत होगी तो उसे एक सप्ताह में ठीक करवाकर लाइटें चालू कर दी जाएंगी। - राजेश पांडे, कनिष्ठ अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed