फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   High tension wire of 132KV transmission line passing over houses in DC Colony broke, urban and rural feeders remained closed for six hours.

Bhiwani News: डीसी कॉलोनी में घरों के ऊपर से गुजर रही 132केवी ट्रांसमिशन लाइन के हाईटेंशन तार टूटा, छह घंटे बंद रहे शहरी व ग्रामीण फीडर

Wed, 09 Oct 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
High tension wire of 132KV transmission line passing over houses in DC Colony broke, urban and rural feeders remained closed for six hours.
भिवानी। डीसी कालोनी में घरों की छतों के ऊपर से गुजर रही 132 केवी ट्रांसमिशन की लाइन का हाईटेंशन तार बुधवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर अचानक टूटकर गिर गया। तार डीसी कॉलोनी के करीब आठ से दस घरों की छतों और मुख्य रास्ते पर टूटकर गिर गया। इस टूटे हुए तार के ऊपर से ही स्कूली वाहन भी गुजरे और स्कूली बच्चे भी यहां से टूटे हुए तार पर से ही जान जोखिम में डालकर जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

अचानक ट्रांसमिशन लाइन के हाईटेंशन तार टूटने के बाद दो से तीन 33 केवी पावर सब स्टेशनों के अलावा दर्जनों इलेवन केवी फीडरों की बत्ती भी गुल हो गई। करीब छह से सात घंटे तक इन सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं हिसार ट्रांसमिशन विंग के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। इसके बाद लाइन को दुरुस्त कराने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

हांसी रोड स्थित पुराना 132केवी पावर सब स्टेशन को आपूर्ति देने वाली ट्रांसमिशन की लाइन का अचानक तार टूटकर डीसी कॉलोनी के रिहायशी इलाके में घरों की छतों पर गिर गया। टूटा हुआ तार हांसी रोड से डीसी कॉलोनी की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर भी गिरा था। यहां से दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के बाद काफी स्कूली वाहन भी ऊपर से गुजरे। वहीं साइकिल से घर लौटने वाले स्कूली बच्चे भी इस टूटे हुए तार पर से ही गए। हालांकि निगम अधिकारियों द्वारा तार टूटने के बाद इसमें करंट की संभावनाएं बहुत कम बताई जा रही है। लेकिन फिर भी इलाके के लोगों की जान पर बड़ा जोखिम बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगोंं ने बताया कि डीसी कॉलोनी के अधिकांश घरों की छतों पर कई सालों से मौत मंडरा रही है। यहां ट्रांसमिशन लाइनों के बड़े टावर घरों के आंगन में खड़े हैं। वहीं हाईटेंशन बिजली तार भी घरों की छतों पर झूल रहे हैं। इसकी वजह से लोग अपने ही घर के अंदर डर के साये में जी रहे हैं। हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किए जाने की भी मांग उठ चुकी हैं, लेकिन इसका अभी निगम प्रबंधन ने कोई मसौदा तैयार नहीं किया है।
सेक्टर 13 और चांग के 33 केवी पावर सब स्टेशन रहे ठप
डीसी कॉलोनी में हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइन के तार टूटने की वजह से सेक्टर 13 स्थित 33 केवी और गांव चांग का 33 केवी पावर सब स्टेशन बंद हो गया। इसके अलावा भी 132 केवी पावर सब स्टेशन सहित इलेवन केवी के करीब 15 से 20 फीडरों की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। करीब सात घंटे तक इनसे जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल रही। देर शाम तक ट्रांसमिशन की लाइन को दुरुस्त कराने में हिसार निगम मुख्यालय के अधिकारी जुटे रहे।

डीसी कॉलोनी में ट्रांसमिशन की लाइन का तार अचानक किसी फाल्ट की वजह से टूट गया था। इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। फिलहाल इसकी मेंटनेंस काम हिसार ट्रांसमिशन के पास है, जबकि भविष्य में इसकी मेंटनेंस भी एचवीपीएनएल को सौंपा जाएगा। तार टूटने की वजह से 33 केवी और इलेवन केवी लाइनों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही है, जिसे देर शाम तक बहाल करा दिया जाएगा।
-सत्यप्रकाश, कार्यकारी अभियंता, ट्रांसमिशन हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article