{"_id":"6a2dab358e3d0658080c38e8","slug":"hemant-sharma-from-matani-becomes-a-lieutenant-in-the-indian-army-commissioned-from-ima-dehradun-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152524-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मतानी के हेमंत शर्मा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, आईएमए देहरादून से मिला कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मतानी के हेमंत शर्मा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, आईएमए देहरादून से मिला कमीशन
विज्ञापन
मतानी के लेफ्टिनेंट हेमंत शर्मा अपने परिजनों के साथ।
बहल। गांव मतानी के युवा हेमंत शर्मा ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर परिवार की राष्ट्र सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया है। शनिवार को हेमंत शर्मा ने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया जिससे गांव मतानी सहित बहल क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
हेमंत शर्मा का परिवार लंबे समय से देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्वर्गीय मामन राम शर्मा का सपना था कि परिवार का कोई सदस्य भारतीय सेना में अधिकारी बने। स्वर्गीय मामन राम शर्मा के तीनों पुत्रों और तीन पौत्रों ने भारतीय सेना में सेवा देकर राष्ट्र रक्षा का दायित्व निभाया है।
हेमंत शर्मा के पिता राजेश कुमार भारतीय सेना के पूर्व सैनिक हैं जिन्होंने लगभग 20 वर्षों तक देश की सेवा की है। उनके चाचा स्वर्गीय सैनिक बिजेंद्र कुमार शर्मा वर्ष 2002 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे। हेमंत शर्मा के दो बड़े भाई भी भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं जिनमें लेफ्टिनेंट कर्नल नरेंद्र कुमार (सेना मेडल) और मेजर अशोक कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
हेमंत शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार कैंट से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने तकनीकी प्रवेश योजना के माध्यम से भारतीय सेना में प्रवेश पाया। उन्होंने मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमसीईएमई), सिकंदराबाद में तीन वर्ष का तकनीकी एवं सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया और 13 जून को आईएमए देहरादून से लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया।