फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Helping the needy is the biggest charity: Subhash Saini

जरूरतमंदों का मदद करना सबसे बड़ा परोपकार : सुभाष सैनी

Fri, 17 Jan 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Helping the needy is the biggest charity: Subhash Saini
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित करते श्रीश्याम
लोहारू। श्रीश्याम सुंदर ज्योति मंडल के अध्यक्ष सुभाष सैनी ने कहा कि जरूरतमंदों की हर संभव मदद करना सबसे बड़ा परोपकार पूर्ण कार्य है। प्रत्येक समर्थ व्यक्ति की जरूरतमंदों की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाए तो यह समाज तरक्की के सोपान चढ़ सकता है। वे शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में जरूरतमंद विद्यार्थियों को संगठन की ओर से स्वेटर वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्राचार्य पूनम श्योराण की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 20 से अधिक विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। पूनम श्योराण ने कहा कि श्रीश्याम सुंदर ज्योति मंडल पिछले चार दशकों से धार्मिक, सामाजिक कार्य कर रहा है। जो काफी सराहनीय है।
विज्ञापन

संगठन के सुभाष सैनी, बाबूलाल, महेंद्र शर्मा, मुकेश सैनी, जेडी सैनी, अजय शर्मा आदि ने बताया कि इस बार संगठन की ओर से शहर में सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म कंबल भी बांटे गए हैं। कार्यक्रम में मा. राजीव वत्स, राजीव कुमार, सुरेश शर्मा, दिनेश खेतान सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। प्राचार्य पूनम श्योराण ने सराहनीय कार्य के लिए संगठन के सदस्यों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed