{"_id":"6624149f8d7481d4800202a5","slug":"help-is-being-given-in-the-marriage-of-needy-girls-by-forming-a-whatsapp-group-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-116311-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जरूरतमंद कन्याओं की शादी में किया जा रहा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जरूरतमंद कन्याओं की शादी में किया जा रहा सहयोग
Sun, 21 Apr 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
गांव भुरटाना में बिना पिता की बेटी की शादी में कन्यादान करते तोशाम क्षेत्र के युवा।
तोशाम। तोशाम क्षेत्र के युवाओं की ओर से भाईचारा कन्यादान व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जरूरतमंद कन्याओं की शादी में सहयोग करने की मुहिम दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। मुहिम के तहत युवा पिछले करीब 20 दिन के अंदर बिना पिता की तीन बेटियों की शादी में हजारों रुपये का सहयोग कर चुके हैं। शनिवार को भी युवाओं ने अन्य लोगों की मदद से गांव भुरटाना में एक बिना पिता की बेटी की शादी में 21 हजार रुपये की मदद की।
यह राशि युवाओं ने बिना पिता की बेटी के घर जाकर उसकी मां को कन्यादान के रूप में सौंपी। उल्लेखनीय है कि कुछ युवाओं ने गत एक अप्रैल को पहल करते हुए व्हाट्सएप पर भाईचारा कन्यादान ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप के माध्यम से उन्होंने अन्य लोगों से कन्यादान के रूप में सहयोग करने की मांग की थी। इसके तहत युवाओं ने ग्रुप के माध्यम से कन्यादान एकत्रित करके गांव अलखपुरा में सात अप्रैल को आयोजित बिना पिता की बेटी की शादी में 89 हजार रुपये की कन्यादान के रूप में मदद की थी। तत्पश्चात इसी भाईचारा कन्यादान ग्रुप ने एक बार फिर गत 17 अप्रैल को प्रजापति समाज की तोशाम के राजीव नगर में वार्ड नंबर 7 निवासी एक जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी में 51 हजार रुपये का कन्यादान की राशि के रूप में सहयोग किया था। इसी कड़ी में शनिवार को एक बार फिर भाईचारा कन्यादान ग्रुप ने अन्य साथियों की मदद से गांव भुरटाना में वाल्मीकि समाज की एक बेटी जोकि बिना पिता की बेटी है उसके विवाह में 21 हजार रुपये की मदद की। इस मौके पर भाईचारा कन्यादान ग्रुप के सदस्य बिल्लू बागनवाला, कुलदीप अलखपुरा, पूर्व सरपंच भूपेन्द्र सिंह, सरपंच अभय सिंह अलखपुरा, जय भगवान जांगडा भुरटाना, मंदीप कंवल भुरटाना मौजूद थे।