फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   helmet. awairness, traffic rules

प्लीज जाने दो साहब, जरूरी काम से आए हैं

Tue, 17 Dec 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
helmet. awairness, traffic rules
03 फोटो जाने दो साहब जरूरी काम है...रुक जा पहले बता हेलमेट कहां है। अब लघु सचिवालय परिसर में बिना हेल? - फोटो : Bhiwani
प्लीज अंदर जाने दो न साहब, जरूरी काम से आए हैं, नहीं-नहीं पहले रुको और बताओ कि हेलमेट कहां है। यह नजारा सोमवार को लघु सचिवालय परिसर के मुख्य गेट पर दिखाई दिया। जहां एसपी रिजर्व सिक्योरिटी में तैनात एक पुलिस कर्मचारी ने स्कूटी से लघु सचिवालय परिसर की वाहन पार्किंग की तरफ जा रहे दो लोगों को रोका। पुलिस कर्मचारी ने स्पष्ट किया कि बिना हेलमेट के कोई भी दोपहिया वाहन अंदर नहीं जाएगा, ये डीसी साहब के सख्त आदेश हैं। इतना सुनते ही दोपहिया वाहन चालक वापस स्कूटी मोड़कर आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों की पालन करने को लेकर जिला उपायुक्त सुजान सिंह ने लघु सचिवालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर आने पर ही प्रवेश दिए जाने की हिदायत जारी कर दी है। इसी के तहत हेलमेट पहनकर जो वाहन चालक लघु सचिवालय परिसर में पहुंचा उसे पार्किंग तक जाने दिया गया, जबकि बिना हेलमेट वाहन लाने वालों को नसीहत देकर वापस लौटाया गया। जनवरी माह में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम चलाया जाता है, लेकिन इस कार्यक्रम के अलावा जिला उपायुक्त सुजान सिंह ने भी लघु सचिवालय परिसर में ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए इस तरह के आदेश देकर लोगों को हेलमेट की उपयोगिता समझाने का प्रयास किया। हालांकि डीसी के ये आदेश सिक्योरिटी इंचार्ज द्वारा ही पुष्टि किए जा रहे हैं। जबकि सोमवार सुबह से ही सिक्योरिटी कर्मचारी मुख्य गेट पर अलर्ट रहे। शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में सरकारी कार्यालय खुलने के बाद काफी लोग अपने जरूरी कामकाज से लघु सचिवालय पहुंचे, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था, ऐसे लोगों ने प्रवेश पाने के लिए सिक्योरिटी कर्मचारियों से काफी मिन्नतें की, मगर इसका कोई असर नहीं हुआ। कई लोग तो सिक्योरिटी कर्मचारियों से ही उलझ बैठे और उन्हें ही नियमों का पाठ पढ़ाने से नहीं चुके, लेकिन फिर भी सिक्योटी कर्मचारी डीसी के आदेशों को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला उपायुक्त सुजान सिंह ने लघु सचिवालय परिसर में दोपहिया वाहनों के बिना हेलमेट प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। सोमवार को किसी भी दोपहिया वाहन चालक को बिना हेलमेट के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलबाग सिंह, इंचार्ज एसपी रिजर्व सिक्योरिटी लघु सचिवालय भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed